ग्रेटर नोएडा: वैदपुरा और खोदना कलां में अवैध निर्माण पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, कई भवन सील

superadminncrkhabar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने अपने अधिसूचित क्षेत्र (Notified Area) में अवैध रूप से किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में ग्राम वैदपुरा और खोदना कलां में निर्माणाधीन अवैध भवनों को सील कर दिया है। इस कार्रवाई से भू-माफियाओं और अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया है। प्राधिकरण का यह सख्त रुख स्पष्ट करता है कि नियम विरुद्ध निर्माण करने वालों के खिलाफ अब सख्ती से निपटा जाएगा।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

अधिसूचित क्षेत्र में जारी था अवैध निर्माण प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देशानुसार, एसीईओ सुमित यादव की देखरेख में वर्क सर्किल-2 की टीम ने यह अभियान चलाया। महाप्रबंधक (परियोजना) एके सिंह ने बताया कि वैदपुरा और खोदना कलां में बिना प्राधिकरण की अनुमति के बहुमंजिला इमारतों और अन्य निर्माणों को खड़ा किया जा रहा था, जिन्हें अब कानूनी कार्रवाई के तहत सील कर दिया गया है।

किस स्थान पर हुई कार्रवाई?

वैदपुरा: खसरा संख्या 332, 333, 334 और 615 पर हो रहे अवैध निर्माणों को वर्क सर्कल-2 के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह व मैनेजर रोहित गुप्ता की टीम ने सील किया।
खोदना कलां: खसरा संख्या 323, 324 और 194 पर बिना मानचित्र पास कराए चल रहे निर्माण कार्यों को पुलिस की मौजूदगी में रुकवाकर सील कर दिया गया।

एसीईओ सुमित यादव ने स्पष्ट किया है कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोषियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

साथ ही, प्राधिकरण ने आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है। एसीईओ ने कहा, “लोग ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन या फ्लैट खरीदने से पहले प्राधिकरण कार्यालय से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। किसी भी अवैध कॉलोनी या अनधिकृत निर्माण में अपनी मेहनत की कमाई न फंसाएं।”

Share This Article