दादरी विधानसभा के रण में  समाजवादी पार्टी के राजकुमार भाटी बनाम सुधीर भाटी पार्ट 2! हमने कार्यक्रम के लिए राजकुमार भाटी और अन्य आरोप लगाने वालो को भी दिया निमंत्रण, पार्टी दो फाड़ करने के आरोप पर सुधीर भाटी का जबरदस्त पलटवार

NCRKhabar Mobile Desk
4 Min Read

दादरी में अखिलेश यादव की भाईचारा रैली के बाद जिस तरीके से दादरी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के संगठन में भाईचारा बिखर कर राजकुमार भाटी और सुधीर भाटी गुट के रूप में सामने आया है और आरोप प्रत्यारोप का दौर चला है उसमें अब सुधीर समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने अपना पक्ष एनसीआर खबर के साथ रखा है ।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

एक दिन पूर्व समाजवादी युवाजन सभा प्रदेश सचिव कुलदीप भाटी द्वारा पार्टी में दो फाड़ करने और राजकुमार भाटी के विरोधियों का सम्मान करने वाले आरोपो पर एनसीआर खबर से बात करते हुए सुधीर भाटी ने स्पष्ट कहा कि इन आरोपों में कोई भी सच्चाई नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए न सिर्फ राजकुमार भाटी, बल्कि कुलदीप भाटी, प्रदीप भाटी सभी को निमंत्रण दिया था। पार्टी के ग्रुप में भी सबको निमंत्रण दिया गया था इसके अलावा सबको व्यक्तिगत रूप से स्वयं सुधीर भाटी ने फोन किया उन्होंने कहा कि वह यह कार्यक्रम पिछले रविवार करने वाले थे किंतु उसे समय समाजवादी पार्टी प्रवक्ता राजकुमार भाटी हैदराबाद गए हुए थे जिसके कारण इस कार्यक्रम को कल किया गया । कार्यक्रम में आने के लिए स्वयं राजकुमार भाटी ने भी हां कही थी किंतु उसके बाद क्या हुआ वह नहीं जानते ।

सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ राजकुमार भाटी के विरोधियों को सम्मान देने के आरोपों पर उन्होंने लिखा कि  सोशल मीडिया पर आज की मासिक बैठक को लेकर की जा रही नकरात्मक टिप्पणी के जवाब में ईमानदार समाजवादी साथी कुछ पोस्ट डाल रहे है। मेरा उन सभी साथियों से नम्र निवेदन है कि इस तरह की पोस्ट पर टिप्पणी करने और उसका उत्तर न देते हुए धैर्य से काम लें और समाजवादी पार्टी की एकजुटता और मजबूती के लिए काम करें।

sudhir bhati

उनके ही पोस्ट पर जुनैद नामक एक कार्यकर्ता ने लिखा कि गुटबाजी खुलकर आ रही और ऐसा ही रहा तो गोतम बुद्धनगर की एक भी सीट समाजवादी नहीं जीत पायेगी

वहीं राशिद सिददकी ने लिखा कि आदरणीय अध्यक्ष जी आपने जो समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सम्मान समारोह का एक कार्यक्रम क्या था इसके लिए इसके लिए मैं आपका तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं आप बीच-बीच में कार्य कर्ताओं का सम्मान करते रहते हो और उनका हौसला अफजही करते रहते हो यह हमारे जिले के और भी बड़े लीडरों को मनाना चाहिए जो अपने आप में बड़ा लीडर कहलाते हैं वह छोटे कार्यकर्ताओं को इग्नोर करने का काम करते हैं 

इस पूरे प्रकरण पर पार्टी के नेता राजकुमार भाटी ने अभी तक सोशल मीडिया पर कोई बात नहीं रखी है । फिलहाल उनके नाम के सहारे अन्य लोग ही सुधीर भाटी पर तमाम आरोप लगा रहे हैं एनसीआर खबर राजकुमार भाटी से भी इस पूरे विवाद पर उनका पक्ष जानने की कोशिश करेगा । अगर उन्होंने अपना पक्ष रखा तो हम आगे इस पर जानकारी अवश्य देंगे।

बहराल मामला चाहे जो भी हो सच्चा या झूठ जो भी आरोप एक दूसरे पर इस समय पार्टी में लगाए जा रहे हैं। उससे समाजवादी पार्टी के अंदर बेहद बेचैनी है। पार्टी के समर्पित पुराने कार्यकर्ताओं का कहना है कि कुछ लोगों के हम के बीच चुनाव से कुछ महत्वपूर्ण इस तरीके का विवाद पार्टी को जड़ से समाप्त कर देगा । तो कई लोगों ने इसकी शिकायत लखनऊ जाकर पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव थे करने का भी मन बना लिया है । अब देखना है यह विवाद आने वाले दिनों में और कहां तक जाएगा क्या अखिलेश यादव स्वयं इसमें हस्तक्षेप करेंगे या फिर पर्दे के पीछे विवाद के कर्म को सुलझा लिया जाएगा।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है