पटना/नोएडा। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और एसआईएस (SIS) ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. रविंद्र किशोर सिन्हा का नोएडा आवास पर निधन हो गया। श्री सिन्हा पिछले दो वर्षों से एक ब्रेन स्टॉक आने के बाद कोमा में थे और लगातार चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा था
उनके निधन की खबर से राजनीतिक, सामाजिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बिहार से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले आर के सिन्हा ने राजनीति और कारोबार, दोनों क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी।
सिन्हा भाजपा के संस्थापक सदस्य थे । और 2014 भाजपा से पटना क्षेत्र से राज्यसभा सांसद चुनाव गए थे । पत्रकारिता छोड़कर सिक्योरिटी एंड सिक्योरिटी इंटेलिजेंस खड़ी करने वाले श्री सिन्हा को लगभग ढाई लाख लोगों को रोजगार देने का श्रेय प्राप्त है उनकी कंपनी आज देश के आदरणीय सिक्योरिटी कंपनी में गिरी जाती है सिन्हा अपने पीछे अपने परिवार में एक पुत्र एक पुत्री छोड़ गए उनके पुत्र ऋतुराज सिन्हा उद्यमी एवं अभिनेता पार्टी राष्ट्रीय मंत्री के पद पर कार्य कर रहे हैं


