आशु भटनागर। सत्ता के गलियारों में पहली चर्चा परिसीमन के कारण गौतम बुद्ध नगर बनने वाली एक नई लोकसभा और तीन नए विधानसभाओं पर नजर रखें नेताओं पर है । जिले में हाई प्रोफाइल बन चुकी लोकसभा और विधानसभाओं के कारण टिकट नहीं ले पा रहे लोगों के लिए यह परिसीमन बड़ी आशा लेकर आ रहा है । भाजपा, सपा ,कांग्रेस, बसपा के भी कई नेता इस पर इसी मन में अपना सुंदर भविष्य देख रहे हैं तो जिले की दो विधानसभा में अपने टिकट काटने की चर्चा से परेशान वर्तमान विधायक भी उनके यहाँ दीवारे पुतवा रहे दावेदारों से कह रहे हैं कि बस अबकी तीसरी बार विधायक बन्ने में रोड़ा मत अटकाओ अगली बार तो नयी सीट आ ही जायेंगीI चर्चा तो ये भी है कि भाजपा के गौतमबुद्ध नगर सांसद भी इन दिनों अपने पास आने वाले हर नेता को परिसीमन के बाद नई विधानसभा में अपना भविष्य देखने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं और अभी से तैयारी करने के सुझाव दे रहे हैं वो अलग बात है कि बात है कि जिन नेताओं को सांसद जी सलाह दे रहे हैं वह भी जानते हैं कि सांसद जी भले ही कुछ भी कह रहे हो पर जब परिसीमन हो जाएगा तो सांसद जी की बेटी ही नोएडा से सटे नए बनने वाले विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहले विधायक बनने की कतार में होंगी, ऐसे ही थोड़े न वो बीते 2 चुनावों से इस क्षेत्र में सांसद जी के प्रचार की कमान संभाले हुए हैं।
सत्ता के गलियारे में दूसरी चर्चा जेवर विधानसभा के भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह को लेकर है जहां एक और जेवर विधान सभा में पहली धीरेंद्र सिंह का विरोध हर तरफ दिखाई दे रहा है, उनके रहते 8 से 10 दावेदार खड़े हो गए हैं और टिकट मांग रहे हैंI वही सोशल मीडिया पर इन दोनों एक नई अफवाह ने धीरेंद्र सिंह को परेशान कर दिया है चर्चा है कि सोशल मीडिया पर अब धीरेंद्र सिंह के कांग्रेस में जाने की अफवाह जोरों पर है। अफवाहों को विरोधियों की बात मान ली जाती तो कोई बात नहीं थी किंतु कांग्रेस के नेता भी दबे स्वर में यही कह रहे हैं कि अगर धीरेंद्र सिंह को भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो कांग्रेस धीरेंद्र सिंह का पुराना घर है और वह यहां से कभी भी आकर चुनाव लड़ सकते हैं उनका स्वागत हैI धीरेंद्र सिंह के लिए फिलहाल दोहरी चुनौती है। एक तरफ भाजपा में टिकट कटने का भय है, क्योंकि हाल के दिनों में पार्टी में 2 बार जीते हुए 150 विधायकों के टिकट काटने की बात हो रही है, जिससे वे खासे परेशान हैं। दूसरी तरफ, उन पर लग रही दल-बदल की अफवाहें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

सत्ता की गलियों में तीसरी चर्चा जेवर विधानसभा से टिकट के एक नए दावेदार को लेकर भी है सबको पता है पूर्वांचल के दबंग नेता बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी सिंह भी भाजपा से जेवर विधानसभा का टिकट मांग रही है, किंतु अब इस कड़ी में गौतम बुद्ध नगर के पूर्व जिलाधिकारी बी एन सिंह का नाम भी शामिल हो गया है। यूँ तो बी एन सिंह अपनी पुत्री की शादी के बाद यूरोप में छुट्टियां मना रहे हैं किंतु उन्होंने वहीं से अपने चुनावी दावेदारी का आरम्भ सोशल मीडिया पर नए अंदाज में किया। सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में उन्होंने जिला अधिकारी रहते हुए जेवर क्षेत्र में नोएडा इंटरनेशनल एअरपोर्ट में गई ज़मीनों के किसानों को दिलाये गए फायदे याद दिलाते हुए उनसे राय मांगी है कि अगर वह चाहे तो वह जेवर या सिकंदराबाद से विधायक का चुनाव लड़ सकते हैं । लोकसभा चुनाव में भी उनके चुनाव लड़ने की तमाम चर्चाएं हुई थी यद्यपि सेवा में रहने के कारण कभी उन्होंने खुलकर नहीं कहा था। किंतु इस बार जिस तरीके से उन्होंने भरोसा दिलाया है उसे एक बार फिर से जेवर और सिकंदराबाद सीट पर उनकी दावेदारी के कारण दबाव बनंना तय है। वो भाजपा में टी-सीरीज के सबसे बड़े नेता और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ काम कर चुके है और वही उनके सबसे बड़े सिफारशी भी हैं ऐसे में जेवर या सिकंदरा बाद सीट में किस पर उनका दांव लगेगा ये आने वाले दिनों में पता चलेगा पर उनकी घोषणा से शालिनी सिंह के बाद जेवर विधान सभा पर एक और दावेदार तो बढ़ ही गया है।


