यूपी में 750 मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद नोएडा महानगर भाजपा के 8 मंडलों में से 7 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में रामकिशन यादव को मंडल अध्यक्ष तथा श्रीमती सुनीता शर्मा को प्रतिनिधि, कृष्णानगर मंडल में मनीष तिवारी को मंडल अध्यक्ष तथा निर्मल सिंह को प्रतिनिधि, पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में शशिधर उपाध्याय को अध्यक्ष तथा श्रीमती साइनी मुरलीधर को मंडल प्रतिनिधि, महाराणा प्रताप मंडल में दीनबंधु कुशवाहा को मंडल अध्यक्ष तथा अखिलेश पाल को मंडल प्रतिनिधि, शहीद भगत सिंह मंडल में गौतम शर्मा को मंडल अध्यक्ष व रवि प्रधान को मंडल प्रतिनिधि, अटल बिहारी वाजपेयी मंडल में नीरज चौधरी को मंडल अध्यक्ष व अमरजीत दास को मंडल प्रतिनिधि तथा सैनिक बिहार मंडल प्रदीप चौहान को मंडल अध्यक्ष घोषित किया। सरस्वती शिशु मंडल के अध्यक्ष की भी घोषणा जल्द हो जाएगी।
दिल्ली नोएडा, गाज़ियाबाद, ग्रेटर नोएडा समेत देश-दुनिया, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल से जुड़ी हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें या एनसीआरखबर वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें।