Breaking : नोएडा में बड़े बिल्डरों पर इनकम टैक्स रेड, AB Corp और County Group के रिकॉर्ड खंगाल रही IT टीमें

NCRKhabar Mobile Desk
1 Min Read

इनकम टैक्स विभाग की टीम ने AB Corp और County Group के दफ्तरों और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई सेक्टर 63 सहित गुरुग्राम, गाजियाबाद और  नोएडा के ठिकानों पर छापेमारी की है । दावा किया गया है कि इनकम टैक्स की 25 टीम में काउंटी ग्रुप पर लगातार छापेमारी कर रही है। और यह कई दिनों तक चलने की संभावना है । नोएडा में सेक्टर 120 में कासल काउंटी सोसायटी और सेक्टर 132 में काउंटी ग्रुप के कार्यालयों पर भी इनकम टैक्स की रेड हुई है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम अकाउंट से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। संदेह है कि कंपनियों के वित्तीय रिकॉर्ड में गड़बड़ी की गई है, जिससे टैक्स चोरी की संभावना जताई जा रही है। कंपनियों के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है, और जरूरत पड़ने पर अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की जा सकती है।

आपको बता दें काउंटी ग्रुप क्षेत्र में प्रीमियम फ्लैट बेचने वाले बिल्डर में गिना जाता है इसके मालिक अमित मोदी हैं।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है