तीसरी बार चुनाव के लिए मैं कोशिश नहीं करूंगा,  भाजपा का कोई भी सदस्य मुख्यमंत्री बन सकता है : एएनआई  से इंटरव्यू में बोले योगी आदित्यनाथ 

superadminncrkhabar
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एएनआई ने इंटरव्यू बुधवार को जारी किया है। इस इंटरव्यू के दौरान सीएम योगी से उनके लगातार तीसरी बार गोरखपुर से चुनाव लड़ने से जुड़ा सवाल किया गया तो उनका जो जवाब आया वो सियासी हलचलों को हवा दे गया। उनके जवाब के बाद अब सियासी पंडितों के बीच बड़ी चर्चा शुरू हो गई है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

क्या वह तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे?

सीएम योगी से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या वह तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘मैं कोशिश नहीं करूंगा, हमारी पार्टी कोशिश करेगी। भाजपा का कोई भी सदस्य मुख्यमंत्री बन सकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान के बाद राजनीतिक चर्चाओं में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव और उत्तर प्रदेश के राजनीति को लेकर तमाम चर्चाएं शुरू हो गई हैं योगी आदित्यनाथ के बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं । एक बार फिर से योगी और मोदी के बीच शीत युद्ध की आहट सुनाई दे रही है अनुमान लगाए जा रहे हैं कि क्या योगी ‘ पार्टी चुनाव लड़ेगी’ कहकर केंद्रीय नेतृत्व को दबाव में लेने का प्रयास कर रहे हैं या फिर अब वह वाकई गोरखपुर के मैथ की राजनीति की तरफ वापस लौटना चाह रहे है ।

Share This Article