रवि काना के नाम पर रंगदारी के आरोपी पत्रकार पंकज पाराशर की बदली जेल

NCRKhabar Mobile Desk
3 Min Read

रवि काना के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोप में लक्सर जेल में बंद नोएडा के पत्रकार पंकज पाराशर की गिरफ्तारी के मामले में नया मोड आ गया है । कुछ मीडिया साइट्स में आई रिपोर्ट के अनुसार पंकज पाराशर को मंगलवार 6 मई 2025  को अचानक प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है । पंकज के साथ रंगदारी में गिरफ्तार देव शर्मा को झांसी जेल में स्थानांतरित किया गया जबकि मीडिया पोर्टल में पार्टनर अवधेश सिसोदिया को लुक्सर जेल में ही रखा गया है। पंकज के अचानक लक्सर जेल से इस तरीके से प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट कर देना जिले में चर्चा का विषय बन गया है । कुछ मीडिया रिपोर्ट में इसे नोएडा मीडिया क्लब के 11 मई को होने वाले चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

इस पूरे प्रकरण को लेकर गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जिले के अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा के नेतृत्व में जांच कमेटी भी बनाई थी । 2 दिन पूर्व ही शिवहरी मीणा का स्थानांतरण लखनऊ हुआ है । उनकी जगह राजीव नारायण मिश्र ने ली है ।

आपको बता दे कि 20 जनवरी 2025 को नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष और एक मीडिया पोर्टल के मालिक पंकज पाराशर, अवधेश सिसोदिया और उनके एक साथी देव शर्मा को जिले के स्क्रेप माफिया रवि काना के नाम पर रंगदारी वसूलने के नाम पर गिरफ्तार किया गया था ।

पुलिस के द्वारा दी गई विज्ञप्ति में तब पंकज के साथ पास से ₹300000 और कई डॉक्यूमेंट बरामद किए गए थे । बाद में पुलिस की जांच में यह बताया गया कि पंकज और उसके साथियों के पास लगभग 25 करोड रुपए के लेनदेन के सबूत सबूत पुलिस को मिले थे जिसमें 22 अकाउंट को सीज किया गया था इसके साथ ही 187 करोड़ की ट्रेल में शामिल होने के दावे गौतम बुध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने किए थे । वहीं कुछ अपुष्ट सूत्रों के अनुसार पंकज को कुछ मामलों में जमानत मिलने के समाचार भी सामने आए थे ।

तत्कालीन चर्चाओं में इस पूरे प्रकरण में जिले में लगभग 40 लोगों के शामिल होने की बातें कही गई थी जिसमें करीब एक दर्जन से अधिक पत्रकार, कई स्थानीय राजनेता, समाजसेवी, पुलिस अधिकारी और वकीलों के नाम बताए जा रहे थे । किंतु धीरे-धीरे यह पूरा प्रकरण पंकज पाराशर और उसके आसपास के पत्रकारों तक आकर सिमट गया ऐसे में 6 मई को अचानक पंकज की जेल बदले जाने से एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है ।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है