ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क 5 में भी मौजूद है सेक्टर 150 जैसा गढ्ढा, प्राधिकरण अभी तक अनभिज्ञ

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

नोएडा के सेक्टर 150 में प्राधिकरण द्वारा कमर्शियल मॉल के लिए दिए गए प्लाट में खुदाई के बाद गड्ढे में आस पास से आए सीवर के पानी में डूब कर युवराज मेहता की मृत्यु के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दोनों ही लगातार पूरे शहर में ऐसे ब्लैक स्पॉट ढूंढ रहे हैं जहां लोगों की जान को खतरा है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

किंतु प्राधिकरण की तमाम कोशिशो के बावजूद ऐसे कई स्थान है जहां पर अभी भी इस तरीके के गड्ढे मौजूद हैं ऐसा ही एक गढ्ढा एनसीआर खबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नॉलेज पार्क 5 क्षेत्र में मिला है ।

जानकारी के अनुसार नॉलेज पाइप पार्क 5 क्षेत्र में आम्रपाली मॉल के पीछे प्लॉट नंबर 12, 130 के सामने यह जगह खाली पड़ी है ।आसपास के लोगों ने बताया कि यह भी प्राधिकरण का ही प्लॉट है किंतु खनन माफिया ने यहां से मिट्टी खोद ली इसके बाद इसमें   तुस्याना गांव और पास के  नाले का पानी भर गया है । ऐसे में बड़ा प्रश्न यह है कि क्या प्राधिकरण के अधिकारी अभी भी इस पूरे क्षेत्र में ऐसे खतरनाक गढ्डे को देख नहीं पा रहे हैं या फिर प्राधिकरण क्षेत्र में इतने प्लॉटो पर ऐसी स्थिति बनी हुई है कि लगातार काम के बावजूद दिए रोज नए गड्ढे सामने आ रहे हैं।

एनसीआर खबर में इस पूरे प्रकरण को लेकर प्राधिकरण में मौजूद वर्क सर्किल 3 के वरिष्ठ प्रबंधक से बातचीत की तो उन्होंने इसे दिखवाने की बात कही है ।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है