नोएडा के सेक्टर 144 में निर्माणाधीन मकान गिरने से हड़कंप, मलबे में दो लोगों के दबे होने की आशंका

superadminncrkhabar
2 Min Read

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 144 स्थित एक निर्माणाधीन आवासीय मकान के गिरने की खबर सामने आई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस हादसे के मलबे में दो लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दमकल विभाग की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।

अपडेट @ 1 PM नोएडा के सेक्टर 144 स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ इमारत की सेंटरिंग (शटरिंग) अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो सुपरवाइजर/ठेकेदारों को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना आज दिनांक 08.02.2026 को थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग पर घटी। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय दो मजदूर इमारत की ऊँचाई पर कार्य कर रहे थे, तभी अचानक सेंटरिंग का हिस्सा भरभरा कर नीचे आ गिरा। इस हादसे में दोनों मजदूर गंभीक रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें और पुलिस मौके पर पहुँच गईं। राहत और बचाव कार्य के दौरान घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लापरवाही की बात सामने आ रही है। इस संबंध में निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे दो सुपरवाइजर/ठेकेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह हादसा किसी पूरी इमारत के गिरने का नहीं, बल्कि निर्माण कार्य के दौरान सेंटरिंग के ढहने का है। फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनी हुई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article