समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर की मासिक बैठक में हंगामा : आश्रय गुप्ता का टिकट हो गया फाइनल! और कौन है वो नेता जो सपा के कार्यक्रमों में भाजपा नेताओं को बुला कर सम्मान कर रहा?

NCRKhabar Mobile Desk
4 Min Read

समाजवादी नोएडा महानगर की मासिक बैठक रविवार को नोएडा के एक बैंकट हॉल में आयोजित की गई आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा विधानसभा के SIR प्रभारी रमेश प्रजापति एवं व्यापार सभा के प्रभारी अक्षय जैन शामिल हुए । मासिक बैठक में इस बार SIR के कारण आम जनता को हो रही परेशानियों प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और इसके संभावित सामाजिक प्रभावों पर चर्चाएं हो रही थी पर पदाधिकारियों ने एस ए आर अभियान के साथ साथ  यहां से विधानसभा चुनाव लड़ने के दावेदारी के विषय पर भी रस लेकर चर्चा की।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

जानकारी के अनुसार पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश यादव ने बैठक वर्तमान महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता की दावेदारी को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि अब आश्रय गुप्ता जी  को जिले में अधिक से अधिक लोगों से मिलने जुलने पर अपना ध्यान लगाना चाहिए। साथ ही अपने समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए बड़ा अभियान चलाना चाहिए।

इसके बाद कई अन्य दावेदारों ने खड़े होकर महानगर अध्यक्ष  आश्रय गुप्ता की जगह अपने-अपनी दावेदारी की बातें भी की। पूरे प्रकरण में रोचक बात ही रही कि अब तक तीन बार चुनाव हार चुके सुनील चौधरी ने स्पष्ट तौर पर इस बार चुनाव न लड़ने की बात कही।

बैठक में हंगामा तब हो गया जब कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ा रहे प्रदेश सचिव स्तर के एक नेता ने बिना नाम लिए पार्टी के ही दावेदारों में से एक नेता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यक्रम में सपा के नेताओं की जगह बीजेपी के नेताओं को बुलाकर सम्मान ओर स्वागत कर दिया । प्रदेश सचिव ने सपा नेता को सीधा-सीधा भाजपा के पैरोल पर बता दिया और संगठन को ऐसे नेताओं पर सख्त कार्यवाही करने की मांग कर दी ।

इसके बाद बैठक में इस बात को लेकर चर्चा ज्यादा रही कि आखिर वह नेता कौन है जिसके ऊपर प्रदेश सचिव स्तर के नेता ने ऐसे संगीन आरोप लगा दिए हैं। वहीं सूत्रों की माने तो उक्त नेता और प्रदेश सचिव के बीच भी इन बातों को लेकर तू तू मैं में तक हो गई।

वैसे कार्यक्रम के अंत में कुछ नेता दबी जुबान से इस मासिक बैठक को भाजपा नेता के बैंक्वेट हॉल में करने को लेकर भी चर्चा करते दिखे। लोगों ने पूछा आप तक अग्रसेन धर्मशाला में हो रही बैठक को भाजपा नेता के बैंक्वेट हॉल करने के पीछे क्या कारण होगा।

दरअसल सपा नेताओं का भाजपा नेताओं से ऐसे फेवर लेने के किस्से नए नहीं हैं। बीते दिनों गौतम बुद्ध नगर के एक प्रवक्ता पर भी भारतीय जनता पार्टी के  एमएलसी से अपने स्कूल के लिए लाखों रुपए सेंक्शन करवाने का खेल सामने आया था जिसमें कहा गया था कि एमएलसी चुनाव से पहले इस तरीके से नेताजी ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी की सौदेबाजी कर ली।

बैठक में उपस्थित मुख्य लोगों में प्रदेश सचिव राकेश यादव, जयकरण चौधरी, सुभाष भाटी ,मुन्ना आलम, मोहम्मद तसलीम, मोनू खारी, मुकेश प्रधान, महकार तंवर, गौरव कुमार यादव, रामवीर यादव ,बाबूलाल बंसल, मनोज गोयल, फूल सिंह, गौरव सिंघल ,राणा मुखर्जी, राम सहेली, नेहा पांडे, बबली शर्मा, अंकुर पहलवान, गौरव यादव ,लखन यादव, उदय सिंह, लोकेश यादव, विपिन चौहान, रोहित यादव ,नकुल चौहान ,जाहिद खान, सोहेल ,आसिफ, वीर बहादुर ,सिद्दीकी, निर अवाना, कृष्ण प्रसाद गुप्ता, आलोक वर्मा, सुनील कुमार ,विश्वास ,मनीष गोयल, शिवकुमार यादव ,अंकुर बंसल ,देवेंद्र खारी रविंदर ,रंजन कुमार, शिव प्रताप ,विवेकानंद दीपक, रंजीत पटेल, पंकज कुमार झा, संतोष कुमार ,कृपाल सिंह ,खेमचंद, नीरज चौटाला
मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है