उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को नोएडा में होंगे । शासन के सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री किसी निजी कार्यक्रम के लिए नोएडा आ रहे हैं। मुख्यमंत्री आगमन की सूचना के बाद नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन उसकी तैयारी में लगा है।
बता दें कि समय उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है । उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 2026-27, 9 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 फरवरी तक चलेगा, जिसमें वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आज 11 फरवरी को ₹9,12,696.35 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट पेश किया है। यह योगी सरकार का 10वां बजट है, जो विकास, महिला सशक्तिकरण, युवाओं और बुनियादी ढांचे पर केंद्रित है।


