नोएडा: महागुण मंत्रा–2 के खरीदारों ने रजिस्ट्री की मांग को लेकर सेक्टर 63 स्थित कार्यालय पर किया प्रदर्शन

NCR Khabar News Desk
3 Min Read

नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुण मंत्रा–2 सोसाइटी के सैकड़ों फ्लैट खरीदारों ने शनिवार को अपने फ्लैट की रजिस्ट्री की मांग को लेकर नोएडा सेक्टर 63 स्थित महागुण कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। खरीदारों का आरोप है कि बिल्डर ने तीन साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बकाया जमा नहीं किया है, जिसके कारण उनकी रजिस्ट्री लटकी हुई है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

तीन साल से अधूरी है रजिस्ट्री

महागुण मंत्रा–2 सोसाइटी में करीब 1100 परिवारों ने अपने फ्लैट बुक कराए हैं। इनमें से अधिकांश खरीदारों ने 50 से 60 लाख रुपये तक की राशि बिल्डर को जमा कर दी है। खरीदारों का कहना है कि तीन साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन उन्हें अब तक फ्लैट का मालिकाना हक (रजिस्ट्री) नहीं मिल सका है।

फ्लैट खरीदारो ने बताया, “हमने अपनी जीवन भर की कमाई इस फ्लैट में लगा दी है, लेकिन तीन साल बाद भी हम मालिक नहीं बन पाए हैं। हमारा दावा है कि बिल्डर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अब तक बकाया राशि जमा नहीं की है, जिसकी वजह से रजिस्ट्री की प्रक्रिया अटकी हुई है।”

शनिवार को कार्यालय पर जमा हुए खरीदार

शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे बड़ी संख्या में खरीदार नोएडा सेक्टर 63 स्थित महागुण कार्यालय पहुंचे। शुरुआत में उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।

प्रदर्शनकारियों ने महागुण कार्यालय के अधिकारियों से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें अधिकारियों से मिलने नहीं दिया गया। दोपहर तक चले इस प्रदर्शन के बाद अब खरीदार कार्यालय परिसर में ही जमीन पर बैठकर धरना दे रहे हैं।

लिखित आश्वासन की मांग

फ्लैट खरीदारों ने साफ कर दिया है कि जब तक उन्हें रजिस्ट्री को लेकर लिखित में ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता, तब तक वे यहां से नहीं हटेंगे। लगभग 1100 खरीदार इस समस्या से प्रभावित हैं, जो लगातार अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं।

मामले को लेकर अभी तक बिल्डर पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। खरीदारों के धरने के कारण महागुण कार्यालय परिसर में हलचल बनी हुई है।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है