मुख्यमंत्री के आगमन के लिए तैयार है ग्रेटर नोएडा वेस्ट, शहर में केडीएसजी अस्पताल के उद्घाटन के लिए आ रहे हैं मुख्यमंत्री, एनसीआर खबर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण करेगा अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को दोपहर 2:30 बजे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 10 में होंगे। यहां वह प्रसिद्ध क्रिकेटर कपिल देव के अस्पताल केडीएसजी (KDSG Super-Speciality Hospital) का उद्घाटन करेंगे । कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है मुख्यमंत्री का आगमन को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन चार दिन से लगातार कार्य कर रहा है । सीईओ एनजी रवि कुमार स्वयं अपनी पूरी टीम के साथ कार्यक्रम के लिए संसाधन सम्पूर्ण करवाने में लगे हैं I जिलाधिकारी मेधा रूपंम स्वयं कार्यक्रम से जुडी वयवस्था पर नजर रख रही है वहीं सुरक्षा की दृष्टि से कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में नोएडा पुलिस ने पूरे सेक्टर 10 को सेनीटाइज कर दिया गया है जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image
img202603051012326560806378383296595
img202603051012363641126769922910768
img 20260305 wa00259051645572155789912

केडीएसजी अस्पताल के सह संस्थापक सुनील गुप्ता ने एनसीआर खबर से विशेष बातचीत में बताया कि वह अस्पताल के जरिए आम जनता को कम दामों में उच्च स्तरीय सुविधा देने का सपना देख रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रसिद्द क्रिकेटर कपिल देव इस अस्पताल के जरिए के स्वास्थ्य सेवाओं में उच्च नैतिक मापदंड स्थापित करने का सपना देख रहे है । यह इस सपने में पहला अस्पताल है उसके बाद दिल्ली के मयूर विहार ओर जयपुर में स्थापित करने जा  रहे है । 

- Advertisement -
Ad image

इस अस्पताल को महाराष्ट के प्रसिद्ध आजिंक्य डी के पाटिल ग्रुप द्वारा किया जाएगा। पाटिल ग्रुप वहां लगभग 7000 बेड का संचालन करता है और यहां उत्तर भारत में KDSG के साथ मिल कर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा ।

एनसीआर खबर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कर रहा है

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है