Breaking News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोसाइटी में AOA के मेंटिनेंस का होगा ऑडिट,  मेट्रो पर यूपी सरकार ने दे दी स्वीकृति, प्रेस वार्ता में बोले दादरी विधायक तेजपाल नगर

NCRKhabar Mobile Desk
4 Min Read

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने आज अपने दूसरे कार्यकाल के 4 वर्ष पूरे होने को लेकर की गई एक प्रेस वार्ता में बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनी हुई सोसाइटियों के और मेंटेनेंस का ऑडिट की मांग की है ।  बीते 4 वर्षों में अपनी उपलब्धियां के बाद विधायक ने पत्रकारों से वार्ता के बीच इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि इन सोसाइटी में दरअसल कई एओए द्वारा मेंटेनेंस में घपले किए जाने की शिकायत उन्हें मिली है । इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसको के ऑडिट को करने की मांग की उन्होंने कहा कि जिस तरीके से ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी अन्य संस्थाओं के ऑडिट होते हैं ऐसे ही इन एओए के भी वार्षिक ऑडिट होने चाहिए। विधायक का दावा है कि मुख्यमंत्री ने जल्द ही सोसाइटी में ऑडिट के लिए आश्वासन दे दिया है ।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

उन्होंने आगे कहा कि सोसाइटी में रहने वाला वर्ग बुद्धिजीवी वर्ग है। यहां के लोग आपस में मतभेद के बावजूद राष्ट्रवादी हैं और चुनावो में राष्ट्रवादी पार्टी बीजेपी को ही वोट करते हैं। ऐसे में कुछ लोगों के गलत कामों के चलते यहां के लोग परेशान होते है ।

- Advertisement -
Ad image

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो के ना आने को लेकर भी दादरी विधायक तेजपाल नागर में कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो को लेकर प्रदेश से स्वीकृति मिल चुकी है प्रदेश सरकार ने अपने हिस्से का बजट भी दे दिया है अब बस केंद्र की स्वीकृति और बजट का इंतजार है जल्द ही इस पर भी काम शुरू हो जाएगा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बन रहे श्मशान घाट की प्रगति के बारे में बताते हुए तेजपाल नागर ने स्पष्ट कहा कि इसका काम उनके लंबे प्रयासों के बाद शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में इसको भी शुरू कर दिया जाएगा ।

इसके साथ ही दादरी विधायक तेजपाल नागर में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फ्लैट्स बायर्स को बड़ी राहत देते हुए यह बताया कि आने वाले दिनों में लगभग 5000 रजिस्ट्रियां करवा दी जाएगी। उन्होंने दावा किया की एनसीएलटी में गए प्रोजेक्ट्स के अलावा बाकी सभी प्रोजेक्ट की रजिस्ट्री जल्द से जल्द हो जाएगी । एनसीईआरटी में गई प्रोजेक्ट्स का मामला कोर्ट के निर्देश पर देखा जा रहा है इसलिए वह इस पर कुछ नहीं कह सकते हैं

अपने कार्यकाल में लगभग 3900 करोड़ के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए तेजपाल नगर में कहा कि दूसरे कार्यकाल के  बीते 4 वर्षों में उन्होंने हजारों करोड़ के ऐतिहासिक कार्य करवाए है। दादरी विधानसभा  हर क्षेत्र में विकास के कारण तेज़ी से  तस्वीर बदल रही है । जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, बिजली एवं आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि यह केवल आंकड़े नहीं, बल्कि दादरी के हर नागरिक के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की कहानी है।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है