गौतम बुद्ध नगर को मिली बड़ी सौगात: प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, यूपी बना ‘एविएशन हब’, एयरपोर्ट से पहली ऐतिहासिक उड़ान से लखनऊ गए मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल आनंदी बेन

आशु भटनागर
5 Min Read

आशु भटनागर। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ है। लंबे समय से प्रतीक्षित जेवर स्थित ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के पहले चरण का भव्य उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस उपलब्धि के साथ ही उत्तर प्रदेश अब देश में सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाले राज्यों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गया है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

विकसित भारत-विकसित यूपी के नए अध्याय की शुरुआत उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर है। उन्होंने कहा, “आज हम ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित यूपी’ का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। मेरे लिए यह अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि जिस परियोजना का शिलान्यास करने का सौभाग्य मुझे मिला था, आज उसी के उद्घाटन का अवसर भी मुझे प्राप्त हुआ है। पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था लेकिन आज भाजपा सरकार में वही नोएडा यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है।”

मुझे याद है यहां की सपा सरकार थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया, तो मुख्यमंत्री इतने डरे हुए थे कि वे उस कार्यक्रम में नहीं आए और मुझे भी डराने की लोगों ने कोशिश की कि नोएडा मत जाओ मोदी जी, अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हो। मैंने कहा इस धरती का आशीर्वाद लेने जा रहा हूं, जो मुझे लंबे अरसे तक सेवा करने का मौका देगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

विपक्ष पर हमलावर होते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा है, युद्ध की वजह से कई सारे देशों में खाने-पीने के सामान, पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद ऐसी कई जरूरी चीजों का चारों तरफ संकट पैदा हो गया है। हमारा भारत भी इस संकट का पूरी शक्ति से मुकाबला कर रहा है। देशवासियों की ताकत के भरोसे कर रहा है। इसलिए सरकार हर वो कदम उठा रही है जिससे सामान्य परिवारों पर, हमारे किसान भाई-बहनों पर इस संकट का बोझ न पड़े

डबल इंजन सरकार के विजन का परिणाम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट राज्य की विकास यात्रा की नई पहचान है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री के दूरदर्शी विजन और डबल इंजन सरकार की कार्यकुशलता का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को न केवल राष्ट्रीय स्तर पर, बल्कि वैश्विक एविएशन मैप पर मजबूती से स्थापित करेगा। ‘नया उत्तर प्रदेश’ आज प्रगति की एक नई उड़ान भरते हुए उद्घोष कर रहा है कि जब संकल्प मजबूत हो, साहस अडिग हो तथा आत्मविश्वास अटल हो तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं रह सकता है और जेवर का यह एयरपोर्ट उसी संकल्प की सिद्धि की परिणति है।

अन्नदाता किसानों के प्रति भी हम आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 13,000 एकड़ लैंड उपलब्ध करवाने में भी अपना योगदान दिया है

मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ

एयरपोर्ट से पहली ऐतिहासिक उड़ान से लखनऊ गए मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल आनंदी बेन

उद्घाटन के तुरंत बाद इस एयरपोर्ट से पहली ऐतिहासिक उड़ान का संचालन हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार के हॉकर-900 विमान ने जेवर से लखनऊ के लिए उड़ान भरी। इस विमान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सवार थे, जिसने इस एयरपोर्ट के चालू होने की आधिकारिक शुरुआत की।

क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में शुमार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी में सुधार होगा, बल्कि यह क्षेत्र आर्थिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र बनेगा। स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने के साथ ही व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से ग्रेटर नोएडा, जेवर और आसपास के जिलों के लाखों लोगों के लिए हवाई यात्रा सुलभ हो गई है, साथ ही यह क्षेत्र अब भविष्य में व्यापारिक और लॉजिस्टिक्स का एक प्रमुख हब बनने की ओर अग्रसर है।

Share This Article
आशु भटनागर बीते 15 वर्षो से राजनतिक विश्लेषक के तोर पर सक्रिय हैं साथ ही दिल्ली एनसीआर की स्थानीय राजनीति को कवर करते रहे है I वर्तमान मे एनसीआर खबर के संपादक है I उनको आप एनसीआर खबर के prime time पर भी चर्चा मे सुन सकते है I Twitter : https://twitter.com/ashubhatnaagar हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I एनसीआर खबर पर समाचार और विज्ञापन के लिए हमे संपर्क करे । हमारे लेख/समाचार ऐसे ही सीधे आपके व्हाट्सएप पर प्राप्त करने के लिए वार्षिक मूल्य(रु999) हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये देकर उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे