पंचमुखी हनुमान मंदिर के चौराहे से हटे, अब ग्रेनो प्राधिकरण के आफिस में डरा रहे डॉक्टर्स के पुतले, यथार्थ अस्पताल नही ले जा रहा वापस

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

कॉविड काल में यथार्थ अस्पताल द्वारा हनुमान मंदिर चौराहे पर लगाए गए डॉक्टर्स के पुतले भले ही लोगो की शिकायत के बाद हटा लिए हो किंतु अब भी वो ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की समस्या बने हुए हैं ।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

जानकारी के अनुसार कई नोटिस भेजने के बाद जब यथार्थ अस्पताल में इन पुतलों को नहीं हटाया तो प्राधिकरण में खुद अपने लोगो को लगाकर इन्हें हटाया और उधान विभाग के कर्मचारियों ने प्राधिकरण के साइट ऑफिस में ले जाकर खड़ा कर दिया । किंतु अब यह पुतले वहां आने वाले लोगों को डरा रहे है । ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साइट ऑफिस में शिकायत लेकर पहुंचने वाले लोगों का कहना है कि दोनों हाथ फैला कर खड़े किए लोगों को डराने का काम कर रहे है । लोगो ने इसके अलग अलग अर्थ भी लगाने शुरू कर दिए है जिनको फिलहाल लिखा नही जा सकता है ।

इस प्रकरण पर प्राधिकरण की सूत्रों ने बताया कि पुतलो को उधान विभाग के कर्मचारियों द्वारा हटाए जाने के बाद इनको  प्राधिकरण के आफिस से ले जाने के लिए यथार्थ अस्पताल को कहा गया किंतु अभी तक वहां से इनको ले जाने के लिए कोई नही आया है । ऐसे में जल्दी ही इसके लिए प्राधिकरण कोई एक्शन ले सकता है ।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है