आर्टिकल 370 हटने से बढ़ा कश्मीर के नौजवानों का सम्मान, पीएम मोदी बोले- युवाओं को मिले नए अवसर

superadminncrkhabar
2 Min Read

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीनगर पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने बख्शी स्टेडियम से 6400 करोड़ की 53 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। धारा 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री ( PM Narendra Modi in Srinagar) की यह पहली कश्मीर यात्रा है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का मस्तक है। ऊंचा उठा शीश ही विकास-सम्मान का प्रतीक होता है। उन्होंने लोगों से ‘वेड इन इंडिया’ की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि आप बाहर दूसरे देशों में शादी करते हैं, जिससे उस देश की इकोनॉमी मजबूत होती है।

- Advertisement -
Ad image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ये वो नया जम्मू कश्मीर है, जिसका इंतजार हम सभी को कई दशकों से था। ये वो नया जम्मू कश्मीर है, जिसके लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था। इस नए जम्मू कश्मीर की आंखों में भविष्य की चमक है, इस नए जम्मू कश्मीर के इरादों में चुनौतियों को पार करने का हौंसला है।’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब इरादे नेक हों, संकल्प को सिद्ध करने का जज्बा हो तो फिर नतीजे भी मिलते हैं। पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे यहां जम्मू कश्मीर में G20 का शानदार आयोजन हुआ। आज यहां जम्मू कश्मीर में पर्यटन के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। अकेले 2023 में ही दो करोड़ से ज्यादा पर्यटक यहां आए हैं।

Share This Article