Ghaziabad : रविवार को आकाश आनंद संबोधित करेंगे सम्मेलन, 21 को आएंगी मायावती

superadminncrkhabar
1 Min Read

लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार नंदकिशोर पुंडीर के लिए कल यानी रविवार को अर्थला के फार्म हाउस में राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह पहला मौका होगा जब आकाश पार्टी में अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद अपने उम्मीदवार के लिए सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, 21 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो मायावती भी गाजियाबाद आएंगी।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

पूर्व राज्यमंत्री और पार्टी जिलाध्यक्ष दयाराम सैन ने बताया कि राष्ट्रीय कोर्डिनेटर आकाश आनंद के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। अर्थला के वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में दोपहर दो बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें धौलाना, मुरादनगर, गाजियाबाद सदर, साहिबाबाद, लोनी विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल होंगे।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article