स्पेक्ट्रम मॉल की पार्किंग में कार में जबरन बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

Community Reporter
2 Min Read

थाना सेक्टर -113 क्षेत्र के सेक्टर 75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल में दुकान करने वाले एक दुकानदार ने एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ माल की पार्किंग में अपनी कार में जबरन बलात्कार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता और आरोपी आस- पड़ोस में रहते हैं। आरोपी किशोरी को अपनी दुकान पर मदद के बहाने उसके परिजनों से अनुमति लेकर आया था।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

थाना सेक्टर- 113 के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह के अनुसार सर्फाबाद गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पड़ोस में रहने वाले सोरन सिंह की सेक्टर 75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल में दुकान है। उन्होंने बताया कि सोरन सिंह ने पीड़ित से कहा कि ईद के त्योहार पर उसकी दुकान में काफी भीड़ है, तथा वह दुकान पर अकेला है, आप अपनी बेटी को मदद के लिए मेरे साथ भेज दो। पीड़ित के अनुसार चार दिन पूर्व आरोपी उसकी 15 वर्षीय बेटी को मदद के बहाने अपनी दुकान पर लाया। वह सुबह 10 बजे उसे दुकान पर उसे लेकर आता था तथा रात के 10:30 बजे के करीब वापस घर छोड़ देता था।

पीड़ित के अनुसार 7 अप्रैल की रात 11:45 बजे करीब एक महिला ने उसे फोन करके बताया कि आप जल्दी स्पेक्ट्रम माल की कार पार्किंग में आ जाओ। जब वह वहां पहुंचा तो वहां पर उसकी बेटी रोती हुई मिली। पीड़ित के अनुसार उसकी बेटी ने उसे बताया कि सोरेन ने उसके साथ स्पेक्ट्रा माल की कार पार्किंग में कार के अंदर जबरन बलात्कार किया है।

प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने बीती रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Share This Article
कम्यूनिटी रिपोर्टर के तोर पर आप भी एनसीआर खबर में अपनी बात रख सकते हैI आपका लेख मौलिक होना चाहिए, आपका लेख आपके स्थानीय मुद्दों, सामाजिक सरोकारों से सम्बंधित हो सकता हैI कृपया ध्यान दें लेख में लिखी बातो से एनसीआर खबर का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं है I अपने कॉर्पोरेट सोशल इवैंट की लाइव कवरेज के लिए हमे 9711744045/9654531723 पर व्हाट्सएप करें I हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I एनसीआर खबर पर समाचार और विज्ञापन के लिए हमे संपर्क करे । हमारे लेख/समाचार ऐसे ही सीधे आपके व्हाट्सएप पर प्राप्त करने के लिए वार्षिक मूल्य(रु999) हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये देकर उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे