ग्रेटर नोएडा में हिंसक होते ग्रामीण,  सीएनजी पंप पर लाइन तोड़ने के विवाद में युवक की हत्या

NCRKhabar Mobile Desk
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा में पढ़ने वाले ग्रामीण क्षेत्र के दबंगो के हौसले इन दोनों बहुत बुलंद है। पुलिस के तमाम दावों के बावजूद यहां आए दिन मार पिटाई और दबंगई के समाचार आते रहते हैं । ऐसा ही एक समाचार इको टेक 3 थाने के अंतर्गत आने वाले सीएनजी पंप के पास मारपीट और उसके बाद हत्या करने का है। जहां जानकारी के अनुसार अमन बसोया नाम के एक युवक की तीन दबंगों ने पीट कर हत्या कर दी जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के रहने वाला अमन बसोया अपने बुआ के घर ग्रेटर नोएडा आया हुआ था। यहां वह अपने छोटे भाई के साथ सीएनजी भरवाने की लाइन में लगा था तभी पास के गांव में रहने वाले दबंग ने उसकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी जिसका विरोध करने पर सीएनजी पंप से बाहर निकालने के बाद दबंगों ने उसको पीटना शुरू कर दिया, विवाद में दौरान अजय उर्फ अज्जू ने अपने मित्र अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर सीएनजी पंप के बाहर अमन के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अमन को घायल अवस्था में अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस वाली जानकारी के अनुसार अमन के साथ मौजूद छोटा बच्चा लगातार रो रहा था किंतु दबंगों ने अपनी हनक में उसे बच्चे का भी लिहाज नहीं किया ।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

नाम ना बताने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने एनसीआर खबर को बताया कि यहां की ग्रामीण क्षेत्र में जातिवाद और राजनीति का कॉकटेल यहां अक्सर ऐसी घटनाओं का कारण बनता है पुलिस जब भी ग्रामीण क्षेत्र के इन दबंगों पर कोई कार्यवाही करती है तो अक्सर सत्ता पक्ष के नेताओं या स्थानीय किसान नेताओं के रूप में तमाम तरीके की सिफारिश थाने पर आ जाती हैं । ऐसे में पुलिस के हाथ बंद जाते हैं और अपराधियों का मनोबल बना रहता है अगर राजनीतिक हस्तक्षेप इस क्षेत्र में कम हो जाए, स्थानीय भूमाफियाओं की किसान नेताओं के रूप में नेतागिरी को रोका जा सके तो यहां इस तरीके के अपराधों पर लगाम लगाई जा सकती है ।

मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना ईकोटेक-3 पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए में मात्र 04 घंटे के अंदर मुकदमे में नामजद अभियुक्त अजय उर्फ अज्जू पुत्र संजय निवासी खैरपुर गुर्जर और उसके साथी ऋषभ पुत्र दिनेश निवासी खेड़ा चौगानपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त अजय की कार को कब्जे में लेते हुए उसमें से आलाकत्ल डंडा जिसपर ब्लड लगा हुआ है, बरामद किया गया है। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गयी। तीसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है। शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा। अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है