शर्मनाक : फोर्टिस अस्पताल ने पांच लाख रुपये लेने के बाद दिया मरीज का शव

NCR Khabar Internet Desk
2 Min Read

गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत होने पर पांच लाख रुपये बिल देने के बाद शव परिजनों को दिया गया। वहीं, बीमा कंपनी ने पैसे देने से यह कहकर मना कर दिया कि ये बीमारी तो पुरानी है। इससे पीड़ित परिजनाें को गहरा सदमा लगा। गुरुग्राम फोर्टिस अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि मरीज के शव को परिवार को सौंपने में किसी भी तरह की देरी नहीं की गई। 

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

जानकारी के अनुसार यूपी के गाजियाबाद निवासी मनीष ने अपनी पत्नी शालिनी को फोर्टिस अस्पताल गुरुग्राम में हार्ट वाल्व बदलने के लिए 25 अप्रैल को भर्ती किया था। डॉक्टरों ने 29 अप्रैल को शालिनी का पहला ऑपरेशन किया। परिजनों ने बताया कि अगले दिन डाॅक्टरों ने बोला कि जो वाल्व लगाया गया है, वह ठीक से काम नहीं कर रहा है। दूसरा ऑपरेशन करना पड़ेगा। ऑपरेशन कर मरीज को वेंटीलेटर पर डाल दिया गया और 9 मई को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब तक अस्पताल का बिल लगभग 12 लाख पहुंच चुका था। परिजन आरके अग्रवाल ने बताया कि 10 मई को पूरे दिन शव लेने की जद्दोजहद चलती रही। आखिर 5 लाख रुपये में अस्पताल प्रशासन माना। मनीष के पास तो इतने पैसे थे ही नहीं । रिश्तेदारों ने मिलकर इकट्ठे किए तब शव मिवा। उन्होंने बताया कि मनीष ने चार साल से परिवार का बीमा ले रखा था और हर साल प्रीमियम भर रहा था। जब क्लेम की बारी आई तो 4 लाख के बीमा क्लेम में से सिर्फ 1,62,500 मिले। आरके अग्रवाल ने आरोप लगाया कि बीमा कंपनी ने चालबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे मामलों में पीड़ितों को न्याय देने के लिए कानून का प्रावधान करना चाहिए।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है