ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भाजपा के शुभकामनाओं पोस्टर्स पर उठे प्रश्न, बीकानेर स्वीट्स से प्रायोजित दिखाने पर लोगो ने पूछा ये रिश्ता क्या कहलाता है ?

NCR Khabar Internet Desk
3 Min Read

गौतम बुध नगर में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से विवादों के घेरे में आ गई हैI दरअसल रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रवादियों को शुभकामना और अभिनंदन के नाम पर पूरे ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बैनर पोस्टर्स पाट दिए गए। इन बैनर पोस्टर में दादरी विधायक तेजपाल नगर लोकसभा सांसद डॉ महेश शर्मा के अलावा गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी और भाजपा के स्थानीय नेता सुनील खारी के फोटो लगाए गए हैं। यहां तक किसी को कोई एतराज नहीं है और किसी को होना भी नही चाहिए। त्योहारों का मौसम आने पर इस तरीके के शुभकामनाओं के फोटो अक्सर राजनेता शहर भर में लगाते हैं ।किंतु इस बैनर के नीचे एक मिठाई की दुकान बीकानेर वाला का नाम लिखा हुआ था I

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image
img 20240708 wa0017122198918881474253 edited

ऐसे में जैसे ही लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के शुभकामना बैनर्स के साथ एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान के नाम को लिखा देखा तो लोगों के प्रश्न उठने लगे कि क्या भाजपा अब व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपने बैनर्स के साथ विज्ञापन की तरह प्रयोग कर रही है या फिर भारतीय जनता पार्टी के पूरे शहर भर में लगे इन पोस्टर्स के जरिए धन पशुओं को फायदा पहुंचाया जा रहा है ।

शहर के एक वरिष्ठ समाजसेवी ने बताया कि भाजपा ने इस तरीके से राजनीतिक विज्ञापन के नीचे किसी व्यवसायिक विज्ञापन का नाम लगाकर एक नई तरीके की प्रचार की राजनीति शुरू कर दी है । दरअसल शहर भर में खम्बो पर अगर पर इस तरीके के अवैध व्यवसायिक विज्ञापन अगर लगाए जाते हैं तो इन व्यवसायिक गतिविधियों वाले विज्ञापन पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ₹50000 से 5 लाख तक की पेनल्टी लगाता है लेकिन राजनीतिक विज्ञापनों को इससे छूट मिल जाती है। ऐसे में राजनीतिक विज्ञापन के नीचे व्यवसायिक विज्ञापन को जोड़कर लगाने से एक तरफ जहां ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को राजस्व का नुकसान हुआ है वही भाजपा के नेताओं ने राजनीति की सुचित्रा की मर्यादाओं को भी भंग कर दिया है।

लोगों को कहना है कि ग्रेटर नोएडा में हुए इस तरीके के गलत प्रयोग पर अगर प्राधिकरण ने अगर सख्त कार्यवाही नही की तो ये आगे जाकर राजनेताओं द्वारा वसूली को एक नया साधन मिल जाएगा । सत्तारूढ़ दल द्वारा इस तरीके की गलत परंपरा को शुरू करना सत्तारूढ़ पर भी प्रश्न खड़े करेगा ।

एनसीआर खबर इस पूरे प्रकरण को लेकर इसमें मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों से बात करने की कोशिश कर रहा है और जैसे ही उनसे इस मामले को लेकर कोई जवाब आएगा वह अपने पाठकों को जरूर बताएगा ।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है