ग्रेनो वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी के टावर-ई की लिफ्ट में शुक्रवार दोपहर एक महिला और पुरुष करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। फंसे लोगो ने लिफ्ट को काफी खोलने का प्रयास किया, लेकिन नहीं खुली। सूचना देने के काफी देर बाद उनको लिफ्ट से बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार अजनारा होम्स सोसाइटी के टावर-ई मे जैता चक्रवर्ती अपने परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर में करीब 2:30 बजे उसका बेटा स्कूल से आता है। फ्लैट से सोसाइटी के गेट नंबर एक तक पहुंचने पर उनको 10 मिनट का समय लगता है। उसी हिसाब से वो शुक्रवार दोपहर में बेटे को लेने निकली। लिफ्ट में टावर में ही रहने वाले एक व्यक्ति और मौजूद थे। लिफ्ट भूतल पर जाकर रूक गई। जबकि उनको पार्किंग में जाना था।करीब 20 मिनट बाद उनको बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा गेट पर रो रहा था। बिल्डर की लापरवाही से उसका बेटा काफी परेशान हो गया था।
सोसाइटी निवासी दिनकर पांडे के अनुसार पिछले तीन माह में 50 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। कई टावर की लिफ्ट खराब हैं। टावर बी की एक लिफ्ट 10 दिन से अधिक समय से खराब हैं। जबकि टावर एन की एक लिफ्ट पांच दिन से खराब हैं। ई-टावर की लिफ्ट भी बंद हो गई हैं। शिकायत के बाद भी बिल्डर ध्यान नहीं दे रहा हैं।