दिल्ली नोएडा, गाज़ियाबाद, ग्रेटर नोएडा समेत देश-दुनिया, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल से जुड़ी हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें या एनसीआरखबर वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें।
एनसीआरगौतम बुद्ध नगरदिल्लीनोएडा

21 साल की उम्र में कैंसर से हुआ भूषण कुमार की चचेरी बहन और कृष्ण कुमार की बेटी तिशा का निधन

टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की चचेरी बहन और बेबफा सनम फेम एक्टर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का निधन हो गया है। तिशा काफी समय से कैंसर से जूझ रही थीं। वे महज 21 साल की थीं। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो तिशा का पहले मुंबई में ही कैंसर का इलाज चल रहा था। फिर बाद में उन्हें इलाज के लिए जर्मनी शिफ्ट किया गया। जर्मनी के अस्पताल में भर्ती तिशा का इलाज के दौरान गुरुवार को निधन हो गया। गंभीर बीमारी से लड़ते हुए उन्होंने दम तोड़ दिया। तिशा के जाने से उनके पेरेंट्स कृष्ण कुमार और तान्या कुमार का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। तिशा को आखिरी बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर मेगाब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल के प्रीमियर पर 30 नवंबर 2023 को देखा गया था। यहां, तीशा अपने पिता कृष्ण कुमार के साथ पहुंची थीं।

टी-सीरीज ने जारी किया दुखद समाचार

टी-सीरीज के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, ‘कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का कल (गुरुवार) लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। यह परिवार के लिए बहुत मुश्किल समय है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि परिवार की निजता का सम्मान करें।’

Advertisement
Yatharth Two New Hospital Digital Ad 900 X 900 PX 1

T-Series देश की सबसे बड़ी म्यूजिक प्रोडक्शन कंपनी है। कृष्ण कुमार, स्वर्गीय गुलशन कुमार के सबसे छोटे भाई हैं। कृष्ण कुमार का विवाह म्यूजिक कंपोजर अजीत सिंह की बेटी तान्या सिंह से हुआ है। उन्हें साल 1995 में आई फिल्म बेवफा सनम में उनकी भूमिका के लिए याद किया जाता है

Advertisement
NCR Subscriptions

टी-सीरीज फिल्म्स के सह-मालिक हैं कृष्ण कुमार 

तिषा कुमार के पिता कृष्ण कुमार दुआ का जन्म पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता चंद्रभान फल विक्रेता थे, जो बंटवारे के बाद दिल्ली आ गए थे। कृष्ण सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज के संस्थापक गुलशन कुमार के छोटे भाई हैं, इस कंपनी को टी-सीरीज के नाम से भी जाना जाता है। उनकी शादी संगीतकार अजीत सिंह की बेटी अभिनेत्री तान्या सिंह से हुई हैं। एक्टिंग में सफलता न मिलने के बाद कृष्ण कुमार ने टी-सीरीज की कमान संभाली। अब वह अपने भतीजे भूषण कुमार के साथ मिलकर इस कंपनी को चलाते हैं। टी-सीरीज द्वारा निर्मित कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही हैं।

Show More

NCR Khabar Internet Desk

एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button