किशोरी संग छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार अखिलेश के करीबी सपा नेता नवाब सिंह यादव की पुलिस ने खंगाली आपराधिक कुंडली

superadminncrkhabar
3 Min Read

किशोरी संग छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार नवाब सिंह यादव  को लेकर जिले की सियासत में हलचल मचा दी है। भाजपा इस घटनाक्रम को लेकर सपा पर हमलावर है। वहीं, सपा ने मामले से पल्ला झाड़ रखा है। इस बीच पुलिस अपना काम करने में जुटी है। रविवार की रात हिरासत में लेने के बाद सोमवार की दोपहर कोर्ट में पेश करने के बाद शाम में जेल भेज दिया गया। नवाब सिंह यादव पर सदर कोतवाली में बलवा, लूट, मारपीट, धोखाधड़ी, अपहरण, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, गुंडा एक्ट, जानलेवा हमला, मारपीट, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमें दर्ज हैं।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

पीड़ित किशोरी की मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल में गहमा-गहमी रही। देर शाम होते-होते पुलिस ने नवाब सिंह यादव के खिलाफ दर्ज अब तक के सभी मुकदमों की फेहरिस्त जारी कर दी है। इसमें पहले से दर्ज 15 मुकदमों के अलावा रविवार की रात दर्ज हुआ 16वां मुकदमा भी शामिल है। 

नवाब सिंह के खिलाफ आरोप लगाने वाली किशोरी की मेडिकल जांच के लिए पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां पूरे दिन वह वहीं रही। इस बीच गांव से उसके बाबा और दादी भी वहां पहुंचे। बताया गया कि पुलिस के बुलावे पर पहुंचे हैं। 

नवाब सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमे

1-शहर कोतवाली वर्ष 2004 धारा 147, 148, 149, 336, 352, 395, 397, 427, 504, 506।
2-शहर कोतवाली वर्ष 2007 धारा 188।
3-शहर कोतवाली वर्ष 2008 धारा 188, 419, 501।
4-शहर कोतवाली वर्ष 2008 धारा 147, 149, 307, 336, 366, 504, 506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट।
5-शहर कोतवाली वर्ष 2009 धारा 03 गुंडा अधिनियम।
6-शहर कोतवाली वर्ष 2009 धारा 147, 336, 504, 506।
7- शहर कोतवाली वर्ष 2009 धारा तीन, 10 गुंडा अधिनियम।
8-शहर कोतवाली वर्ष 2010 धारा तीन गुंडा अधिनियम।
9- शहर कोतवाली वर्ष 2020 धारा 188, 269, 270, 332, 353 व धारा तीन महामारी एक्ट।
10- शहर कोतवाली वर्ष 2020 धारा 188, 269, 270 भादवि व 3 महामारी एक्ट
11-शहर कोतवाली वर्ष 2020 धारा 147, 149, 323, 336, 427, 504, 506।
12-तिर्वा कोतवाली वर्ष 2020 धारा 188, 269, 270 भादवि व तीन महामारी एक्ट।
13-तिर्वा कोतवाली वर्ष 2020 धारा 147, 336, 341।
14-शहर कोतवाली वर्ष 2021 धारा 308, 323, 504, 506।
15-शहर कोतवाली वर्ष 2022 धारा 323, 342, 420, 504, 506।
16- शहर कोतवाली वर्ष 2024 धारा 76 भारतीय न्याय संहिता व सात, आठ पाॅक्सो एक्ट।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article