भाजपा सदस्यता अभियान पर गौतम बुध नगर के मंडलों पर भाजपा के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने हज़ारों लोगों को भाजपा की सदस्यता कराई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सदस्यता अभियान को गति देने के लिये आए पश्चिम क्षेत्र के उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल एवं जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी ने दादरी नगर में विशेष रूप से सदस्यता कराई ।
पश्चिम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोषवाल जी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ पर जाकर ३०० से ४०० तक 8800002024 पर मिस्ड कॉल कराकर भाजपा के सदस्य बनाने के कार्य में लगे ।

जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता ऐतिहासिक भाजपा के सदस्य बनाने का काम करेंगे जनपद गौतमबुधनगर का नाम सबसे अधिक भाजपा के सदस्य बनाने के रिकॉर्ड कार्यक्रम में लगेंगे ।
कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में मुख्यरूप से गीता पंडित अध्यक्ष दादरी नगर पालिका, पवन नागर, धर्मेंद्र कोरी, इंद्र नागर, रवि जिन्दल, कर्मवीर आर्य, पूजा गंगनिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश गोयल उपस्थित रहे।