MP Election 2023: ‘दिल्ली में बैठकर दाढ़ी को बढ़ा कर हाथ फेरते रहते हैं मोदी’, जन आक्रोश यात्रा में बोले भूरिया

NCR Khabar News Desk
2 Min Read

मध्यप्रदेश में भाजपा की निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा के मुकाबले कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा शुरू की है । यह यात्रा निमाड़ और मालवा अंचल की लगभग 35 विधानसभा क्षेत्रों से निकाली जा रही है।  इस दौरान कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में शामिल होने कांग्रेस के यात्रा प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया खंडवा पहुंचे। इसमे पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक वे हैं जो दिल्ली में बैठकर दाढ़ी को बढ़ा कर हाथ फेरते रहते हैं और घोषणा कर भूल जाते हैं।

भूरिया ने मंच से कहा कि लोगों के मन में भाजपा के प्रति अब आक्रोश देखने को मिल रहा है। कांतिलाल भूरिया ने कहा कि भाजपा के 18 साल में मध्यप्रदेश में क्या हालात हो रही है, सबके सामने है। किसान से लेकर मजदूर तक हर वर्ग परेशान हैं। किसान बर्बाद हो चुके हैं। सरकार घोषणाओं में लगी है। लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। हर वर्ग ने कांग्रेस के सामने भाजपा को लेकर अपना आक्रोश दर्ज करवाया। इस पर हमारे नेता प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व सीएम कमलनाथ ने इस यात्रा को निकालने का शुभारंभ किया। यह यात्रा लेकर हम लोगों के बीच जा रहे हैं, जिसका हमें अच्छा जन समर्थन मिल रहा है। इस बार कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। साथ ही कांग्रेस प्रदेश की 150 सीटें जीतेंगी। 

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है