विजयनगरम में दो यात्री ट्रेनों की टक्कर; 13 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

NCR Khabar News Desk
1 Min Read

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में दो ट्रेनों की टक्कर हो गई है। हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि हावड़ा-चेन्नई रूट पर विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर ट्रेन के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीन कोच क्षतिग्रस्त हुए हैं। बचाव अभियान जारी है। सहायता और एम्बुलेंस के लिए स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ को सूचित किया गया है। दुर्घटना राहत ट्रेनें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

रेलवे सूत्रों ने कहा कि यह हादसा मानवीय भूल का नतीजा था और लोको पायलट ने सिग्नलिंग पर ध्यान नहीं दिया। इसके साथ ही रेलवे सूत्रों ने बताया कि दिल्ली रेल मंत्रालय का वॉर रूम स्थिति पर नजर रख रहा है। 

- Advertisement -
Ad image

सौरभ प्रसाद ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘इस दुर्घटना में मृतकों की कुल संख्या आठ है, फिलहाल हमने सभी की पहचान कर ली है। हम सभी डिब्बों की जांच करने की प्रक्रिया में हैं। एक बार ऐसा हो जाने पर, हम सटीक संख्या पता करने में सक्षम होंगे। हमने 13 घायलों को सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र भेजा है।”

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है