गांधी जयंती और लाल बहादुर जयंती पर नोएडा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र चौधरी, चलाया सफ़ाई अभियान

NCR Khabar News Desk
4 Min Read

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम और 2 अक्तूबर को गांधी जयंती और लाल बहादुर जयंती पर आज प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र चौधरी का नोएडा आगमन हुआ उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, सांसद डॉ महेश शर्मा, संसद सुरेंद्र नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बैनीवाल भी रहे।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष सेक्टर 37 अंबेडकर पार्क पहुँचे जहाँ उन्होंने बाबा साहेब की मूर्ति पर वंदन किया। उसके बाद उन्होंने आज स्वच्छता दिवस के अवसर पर वहीं पार्क में सफ़ाई अभियान भी चलाया। उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने भी स्वच्छता ही सेवा अभियान पर पार्क में सफ़ाई करी। उसके बाद वही पर प्रदेश अध्यक्ष ने दलित बस्ती से आये लोगो से वार्ता करी। उन्होंने बताया कि आज के दिन स्वच्छता दिवस पर हम सब प्रधानमंत्री जी के विज़न और संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सरकार की अनेकों योजना के तहत स्वच्छता को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, 2014 से पहले लोग बाहर सौच के लिए जाते थे, महिलाओं और माताओं के लिए सुरक्षा का विषय था जिसको स्वच्छता के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री ने अपने विज़न से जन जन तक पहुँचाने का काम किया। आज सेवा पखवाड़े का समापन भी है और आज का दिन स्वच्छता दिवस पर हम सब प्रधानमंत्री के विज़न और संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सरकार की अनेकों योजना के तहत इस आगे बढ़ाने का काम भी कर रहे हैं साथ ही गांधी जी के संकल्प को मोदी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ा रहे हैं, हमारे एजेंडे में धारा 370, राम मंदिर, बिजली, पानी , सड़क और लोगों के जीवन स्तर को ऊपर ले जाने का काम भी किया। विपक्षी पार्टी की तरह भाजपा की नीति में कोई भेदभाव नहीं है और हमारी पार्टी एयर सरकार के लिए सभी जाति बराबर हैं।

- Advertisement -
Ad image

क्षेत्रीय अध्यक्ष सिशोदिया ने भी कहा कि पूरा देश आज़ादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर पूज्य बापू को नमन कर रहा है, भारत की आज़ादी के आंदोलन में बापू ने देश को अहिंसा का जो मार्ग दिखाया था वह लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और हमारे प्रधानमंत्री उसी विज़न को आगे बढ़ा रहे हैं। इस कार्यक्रम के बाद वो प्रदेश अध्यक्ष सेक्टर 27 में खाड़ी आश्रम की दुकान पर पहुँचे और उन्होंने अपने लिए खाड़ी के कपड़े ख़रीदे और कहा हम अभी को खादी और मेक इन इंडिया प्रोडक्ट को बढ़ावा देना चाहिए।

आज के कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री पक्षिम विकास अग्रवाल, बीजेंद्र नागर, कैप्टेन विकास गुप्ता, ज़िलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर गजेंद्र मावी, प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रमुख हर्ष चतुर्वेदी, महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, मनीष शर्मा, विनोद शर्मा, तन्मय शंकर, गिरीश कॉटनाला, गिरजा सिंह, विनोद शर्मा, सुखविंदर सोम, चमन अवाना, एस पी चमोली, प्रमोद बहल, योगेन्द्र चौधरी, राजीव त्यागी, बबलू यादव गोपाल गौड़, लोकेश यादव, सुचित्रा कक्कड़, शारदा चतुर्वेदी, कल्लू सिंह, अमरीश त्यागी, गौतम शर्मा, ओमवीर अवाना, गौतम शर्मा, सचिन अम्बवता, यश नागर, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है