मंगलवार को नेफ़ोवा परिवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगो के लिए दुखद समाचार आया है I नेफ़ोवा के वरिष्ठ सदस्य अजय सिंह का निधन सोमवार को हो गया। वो लंबे समय से बीमार थे। 12 अगस्त को ब्रेन हैमरेज के बाद उनका यथार्थ अस्पताल में इलाज चल रहा था।
अजय सिंह ने कोरोना की पहली लहर में ज़रूरतमंदों की काफ़ी मदद की थी। लोगों को राशन मुहैया कराने से लेकर घरों के लिए बस के इंतज़ाम में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।
कोरोना के बाद वो किडनी के मरीज़ हो गए। बावजूद इसके उन्होंने समाजसेवा नहीं छोड़ी और लगातार लोगों की मदद करते रहे। ठंड में कंबल बांटने से लेकर जनता की थाली में ड़रूरतमंदों को खाना मुहैया कराना हो, अजय सिंह कभी पीछे नहीं रहे। 40 साल की उम्र में बीमारियों से लगातार लड़ते हुए 6 नवंबर को उन्होंने आखिरी सांस ली।







