मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी से मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ पत्नी से मारपीट करने का मुकदमा दर्ज हुआ है. विवेक बिंद्रा यूट्यूबर के साथ-साथ एक बड़े कारोबारी भी हैं. 6 दिसंबर, 2023 को उन्होंने यानिका से शादी की और 14 दिसंबर को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ. विवेक बिंद्रा पर आरोप है कि उन्होंने पत्नी से जमकर मारपीट की. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

विवेक बिंद्रा के साले वैभव क्वात्रा ने नोएडा थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बहन की शादी 6 दिसंबर को हुई थी जिसके बाद 7 तारीख को वह अपनी मां प्रभा जी से किसी बात पर बहस कर रहे थे तभी उनकी पत्नी ने उन्हें रोकने की कोशिश की इसके बाद उन्होंने पत्नी को कमरे में ले जाकर मारा पीटा उसके बाल नोच और उनका फोन तोड़ दिया।

- Advertisement -
Ad image

इसकी वजह से उसके पूरे शरीर पर घाव है। आरोप है कि उसकी बहन को सुनाई भी नहीं दे रहा है। बहन का इलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के एक दिन पहले ही इन दोनों की शादी हुई है।

स्मरण रहे कि विवेक बिंद्रा के यूट्यूब पर 21.4 मिलियन फॉलोअर हैं। विवेक बिंद्रा नोएडा थाना सेक्‍टर 126 क्षेत्र में सुपरनोवा वेस्‍ट रेसीडेंसी में रहते हैं। विवेक पिछले काफी दिनों से चर्चा में है। पिछले काफी दिनों से उनका यूट्यूबर संदीप माहेश्वरी से भी विवाद चल रहा है। दोनों अपने-अपने चैनल पर एक दूसरे को फर्जी बताते हुए लड़ते देखे गए। वहीं दोनों ने एक-दूसरे को कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी है।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है