लखनऊ, 23 जनवरी। केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किया है। केंद्र के इस निर्णय की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सम्मान को वंचितों, शोषितों और उपेक्षितों के लिए किए गए उनके योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया है। सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक न्याय के अग्रदूत, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को (मरणोपरांत) ‘भारत रत्न’ से विभूषित किए जाने का निर्णय अभिनंदनीय है। सामाजिक न्याय को समृद्ध करता यह निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी सच्ची श्रद्धा तथा वंचितों, शोषितों व उपेक्षितों के उन्नयन हेतु उनके योगदानों के प्रति देश वासियों की ओर से समेकित श्रद्धांजलि है।” उल्लेखनीय है कि यह ऐलान तब किया गया है जब बुधवार को ही कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जन्म जयंती है।
सीएम योगी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के निर्णय के लिए की केंद्र सरकार की प्रशंसा
You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
- वेलेंसिया होम्स सोसाइटी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 पर जागरूकता अभियान आयोजित May 23, 2026स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में सेक्टर-1 स्थित वेलेंसिया होम्स सोसाइटी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम 2026 के प्रति निवासियों को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम फीडबैक फाउंडेशन द्वारा एनजीओ ‘सोसाइटी फॉर हेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन’ (SHDO) के सहयोग से आयोजित किया गया। वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन पर जोर इस […]Page3 Reporter
- गौतम बुद्ध नगर के पूर्व जिलाधिकारी बी एन सिंह की पुत्री निकिता सिंह ने प्रतिष्ठित Carnegie Mellon University से MBA की डिग्री की हासिल, बढ़ाया गौतम बुद्ध नगर का मान May 13, 2026रुपिका भटनागर। गौतम बुद्ध नगर के पूर्व जिलाधिकारी बी एन सिंह की पुत्री निकिता सिंह ने अमेरिका की प्रतिष्ठित Carnegie Mellon University के Tepper School of Business से अपनी full-time MBA की डिग्री सफलतापूर्वक प्राप्त कर ली है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे गौतम बुद्ध नगर के लिए गर्व का […]रुपिका भटनागर
- अकासा एयर ने भी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू करने की घोषणा की, यात्रियों के लिए सस्ती उड़ानों की उम्मीद! May 12, 2026नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) से हवाई सेवाओं का विस्तार लगातार जारी है। इंडिगो के बाद अब अकासा एयर ने भी यहां से अपनी उड़ानें शुरू करने का ऐलान कर दिया है। 16 जून से अकासा एयर अपनी दैनिक सेवाएं बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए उपलब्ध कराएगी। खास बात यह है कि अकासा एयर इन […]Page3 Reporter


