राजनीति: टिकट की दौड़ की चर्चा से गायब गोपाल अग्रवाल पहुंच रहे अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरो की शरण में

आशु भटनागर
5 Min Read

कहते हैं व्यक्ति परेशान हो तो वह मंदिर से लेकर गुरुद्वारे तक सभी जगह सर झुकाता है पता नहीं कौन सा देवीय योग उसकी परेशानी को हल कर दे किंतु अगर कोई राजनेता अगर टिकट की रेस में हो तो वह मंदिर से लेकर गुरुद्वारे के साथ-साथ जन्मदिन से लेकर तेहरवी/ बरसी तक के कार्यक्रमों में सर झुकाता है पता नहीं कौन सा देवीय और आत्मीय योग उनका टिकट का आशीर्वाद दिला दे ।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

ऐसा ही कुछ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और गौतम बुद्ध नगर से तीसरी बार टिकट मांग रहे भाजपा नेता गोपाल कृष्ण अग्रवाल के साथ हो रहा है । लगातार दो बार टिकट न मिलने के बाद तीसरी बार बड़े उत्साह के साथ गोपाल कृष्ण अग्रवाल में टिकट के लिए बेहतर पी आर एजेंसी को भी हायर किया । समाचारों को पत्रकारों तक पहुंचाने के लिए शहर के स्वयंभू मीडिया मैनेजर्स भी नियुक्त किए गए और कई भाजपा के नेताओं को अलग-अलग तरीके से अपने साथ लाने की कोशिश की गई इसमें कुछ लोग वर्तमान सांसद डॉ महेश शर्मा के धुर विरोधी थे तो कुछ लोग उनके जातीय और आर्थिक समन्वय से साथ आए ।

जानकारों की माने तो तीसरी बार टिकट की लोगों के लिए साम दाम दंड भेद सभी पैंतरे प्रयोग कर लिए गए हैं । जनता के बीच नमो सेवा केंद्र स्थापित किए गए, पोस्टर से लेकर वाल पेंटिंग की गई तो पार्टी में तमाम मठाधीशों के चक्कर भी लगाने शुरू किए गए किंतु इतने सब के बाद भी पार्टी और संगठन के साथ-साथ जिले में भी गोपाल कृष्ण अग्रवाल की चर्चा का माहौल वैसा नहीं बन पा रहा जिससे यह भरोसा हो सके की टिकट इस बार गोपाल कृष्ण अग्रवाल को मिलने जा रहा है ।

गोपाल कृष्ण अग्रवाल खुलकर सामने आए तो वर्तमान सांसद डॉ महेश शर्मा ने भी एक बार फिर से संगठन और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपनी लॉबी सामने कर दी । जिसके बाद शुरुआत में चर्चाओं में दिखाई देने वाले गोपाल अग्रवाल अब हाशिए पर दिखाई देने लगे हैं । स्थिति यह है कि उनकी चर्चाएं गौतम बुद्ध नगर में टिकट के दावेदारों में अब पीछे से पहले स्थान पर पहुँच गयी है ।

ऐसे में 15 से 20 दिन में टिकट की घोषणा होने की आशंका से डरे गोपाल कृष्ण अग्रवाल की टीम उन सभी टोटको को आजमाना चाहती है जिसके जरिए कहीं ना कहीं यह बताया जा रहा है कि इससे वह शीर्ष नेतृत्व की नजरों में चढ़ सकते हैं। माना जा रहा है गोपाल कृष्ण अग्रवाल की टीम शहर के तमाम ऐसे सामाजिक, बायर्स और डा महेश शर्मा विरोधी संगठनों से लगातार प्रार्थना कर रही है कि वह उनके लिए कुछ कार्यक्रम करे या फिर सोशल मीडिया पर मुद्दों को लेकर माहौल बनाएं किंतु जिले में डॉक्टर महेश शर्मा से सीधा संघर्ष करने को कोई तैयार नहीं है । कोड में खाज इस बात से भी मानी जा रही है कि अभी तक शांत बैठे सुरेंद्र नागर की चर्चाओं से गोपाल अग्रवाल को तीसरी बार असफलता मिलने का डर लग रहा है।

ऐसे में ताजा जानकारी के अनुसार बीते दिनों गोपाल कृष्ण अग्रवाल राधा मोहन सिंह के जन्मदिन पर पहुंचे तो वहां उनकी मुलाकात भाजपा के शीर्ष इनफ्लुएंसर्स की एक बड़ी टीम से हुई । यह टीम कई सांसद प्रत्याशियों, मुख्यमंत्रियों के अलावा मध्य प्रदेश चुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के लिए भी काम कर चुकी है । ऐसे में लगातार चर्चा से बाहर होने के कारण गोपाल अग्रवाल अब अपने इस आखिरी टोटके का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे है।

सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में गोपाल अग्रवाल भी अगर इस सोशल मीडिया टीम के साथ एक हैंगआउट करते हुए पाए जाएं तो आश्चर्य नहीं होगा एनसीआर खबर को सूत्रों ने बताया है कि जल्द ही श्री राम मंदिर या फिर गणतंत्र दिवस के बहाने से ऐसे ही एक हैंगआउट इवेंट का आयोजन हो सकता है जिसमें सोशल मीडिया के अंदर इनफ्लुएंसरों के साथ मीटिंग कर गोपाल कृष्ण अग्रवाल के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की जा सकती है।

किंतु बड़ा प्रश्न यह है कि क्या गोपाल कृष्ण अग्रवाल अपने इस आखिरी दांव से गौतम बुद्ध नगर में चल रही दौड़ में सबको चित्त कर पाएंगे या फिर स्वंय चित हो जाएंगे यह आने वाले दिनों में पता चलेगा

Share This Article
आशु भटनागर बीते 15 वर्षो से राजनतिक विश्लेषक के तोर पर सक्रिय हैं साथ ही दिल्ली एनसीआर की स्थानीय राजनीति को कवर करते रहे है I वर्तमान मे एनसीआर खबर के संपादक है I उनको आप एनसीआर खबर के prime time पर भी चर्चा मे सुन सकते है I Twitter : https://twitter.com/ashubhatnaagar हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I एनसीआर खबर पर समाचार और विज्ञापन के लिए हमे संपर्क करे । हमारे लेख/समाचार ऐसे ही सीधे आपके व्हाट्सएप पर प्राप्त करने के लिए वार्षिक मूल्य(रु999) हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये देकर उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे