मैट्रो का डीपीआर अप्रूव होने पर जिले के लोगो ने दिया सांसद डा महेश शर्मा को धन्यवाद

NCR Khabar Internet Desk
4 Min Read

ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के अंतर्गत सेक्टर 51 से नॉलेज पार्क 5 तक अब संशोधित रूट पर मेट्रो दौड़ने की रुकावटें अब समाप्त हो गई हैं । दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इस रूट के लिए संशोधित डीपीआर को पेश कर दिया जिसमें सेक्टर 61 और 70 के दो स्टेशनों को जोड़ा गया है और उसके लिए पुराने रूट में बदलाव भी किया गया है इसको लेकर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन एनएमआरसी के बोर्ड से सोमवार को मंजूरी मिल गई ।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

डीपीआर अप्रूव होने की सूचना के साथ ही यह माना जा रहा है कि जल्द ही इसको राज्य सरकार से भी मंजूरी मिल जाएगी उसके बाद उसे केंद्रीय आवासमैन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की मंजूरी लेनी होगी फिर पीएमओ से सहमति के बाद इसका टेंडर शुरू होगाL माना जा रहा है कि इस पूरी प्रक्रिया में दो माह का समय लग सकता है ऐसे में बीते दिनों सांसद महेश शर्मा द्वारा मेट्रो के रूट को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से मिलने से इस कार्य में जो तेजी आई उसके बाद निवासियों ने सांसद डॉक्टर महेश शर्मा का धन्यवाद किया है ।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों ने सांसद डॉ महेश शर्मा को उनके प्रयासों के कारण मिली सफलता के लिए धन्यवाद दिया है । और उम्मीद जाहिर की है कि जल्द ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो का आवागमन शुरू हो जाएगा जिसके कारण ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कई वर्षों से सार्वजनिक यातायात की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी।

डीपीआर अप्रूव होने के बाद एनसीआर खबर से बातचीत करते हुए डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि  गौतमबुद्ध नगर जिले के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग व समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मा. मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के कुशल नेतृत्व में आगामी लिफ्ट एक्ट-2024, जनता की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा बिल्डर और मेंटेनेंस एजेंसी की जवाबदेही तय करके पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा। इस सहनीय निर्णय के लिए समस्त क्षेत्रवासियों की तरफ से मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

x पर गौरव पटेल नामक एक यूजर ने लिखा कि अब हमे पूर्ण विश्वास है कि जिस तरह से आप नोयडा को एशिया का सबसे बड़ा #एयरपोर्ट लाने तक नहीं रुके ठीक उसी तरह से आपने ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जल्द से जल्द मेट्रो का प्रोजेक्ट लाने के लिए जो संकल्प लिया है हम सब को सिर्फ पूर्ण विश्वास ही नहीं बल्कि  पूर्ण भरोसा है कि आपके कुशल नेतृत्व में जल्द ही मेट्रो प्रोजेक्ट का फाइनल अप्रूवल होकर प्रोजेक्ट स्टार्ट हो जायेगा एवं लाखो परिवारों की सालों पुरानी समस्या खत्म हो जायेगी

वही नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने सांसद का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि पिछले कई वर्षों से मेट्रो की राह देख रहे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों के लिए राहत भरी खबर है सांसद डॉ० महेश शर्मा व केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का विशेष धन्यवाद करते है पिछले महीने डीपीआर निरस्त होने पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से संसद में गौतम बुद्ध नगर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के सहयोग से मिलकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो ना आने की समस्या से अवगत कराया था आज बहुत खुशी की बात है की मेट्रो के प्रस्तावित रूट पर स्वीकृत की नोहर लग गई है ।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है