नोएडा : सामाजिक संस्था ने किया महिला आत्मसुरक्षा और आयरन कैल्शियम एवं सेनेटरी पैड का निशुल्क वितरण

NCRKhabar Mobile Desk
1 Min Read

सामाजिक संस्था द्वारा नोएडा सेक्टर 128 के एक निजी स्कूल में महिला आत्मसुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य महिलाओ एवं लडकियों में आत्मविश्वास का निर्माण, आत्मरक्षा तकनीकें, कानूनी अधिकार, आपातकालीन प्रतिक्रिया आदि मुख़्य रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना अध्यक्ष सेक्टर 126 सुबोध तोमर रहे।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। मार्शल आर्ट मास्टर वीरेंदर सिंह द्वारा सिखाया गया कि वे कैसे खतरों को पहचान कर उनसे कैसे निपटा जा सकता हैं। कार्यशाला में महिला सुरक्षा के विषयों पर गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आयरन, कैल्शियम एवं सेनेटरी पैड का निशुल्क वितरण भी किया गया। यह वितरण उन महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण था जो इन उत्पादों को खरीदने में सक्षम नहीं हैं।

कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र से काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम उनके लिए बहुत उपयोगी रहा।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है