ईडी ने सीएम केजरीवाल को किया गिरफ्तार, दो घंटे से भी ज्यादा समय से चल रही थी पूछताछ

NCR Khabar Internet Desk
2 Min Read

ईडी ने सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है I ईडी ने पहले 10वां समन जारी किया और उसके बाद उनके आवास पर पहुंची। जहां सीएम से दो घंटे तक पूछताछ की। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी ने अरविन्द का फोन जब्त कर लिया था। भारी संख्या में आप नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ही मुख्यमंत्री रहेंगे। चाहे जेल से सरकार चलानी पड़ी तो चलाएंगे। आतिशी ने गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में केस फाइल करने की बात कही।

थोड़ी देर पहले ही मीडिया से दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा था कि अगर सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी होती है तो जेल से सरकार चलाई जाएगी। सीएम अपना इस्तीफा नहीं देंगे।

अरविंद केजरीवाल के आवास पर ED की छापेमारी पर जदयू का बयान आ गया है। जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने ईडी के 9 समन को नजरअंदाज किया है। 

ईडी की गिरफ्तारी पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति में घोटाला किया है, दिल्ली की जनता को लूटा है, दिल्ली को लूटने का काम किया है। इसलिए यदि आपने जनता को धोखा दिया है, चोरी की है, या भ्रष्टाचार किया है, तो इसका परिणाम भी आपका ही होगा। आपने इसके बहाने शराब नीति बदलने में चोरी और भ्रष्टाचार किया है, इसका जवाब आपको देना होगा।”

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है