नोएडा भाजपा द्वारा नारी शक्ति वंदन संपर्क अभियान के अंतर्गत नारी शक्ति वंदन मैराथन का आयोजन किया गया। यह दौड़ सब माल से होते हुए अट्टा मार्केट, सेक्टर -18 पर समाप्त हुआ। इस दौड़ को “एक दौड़ राष्ट्र के नाम,एक दौड़ मोदी जी के नाम” के सम्मान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम संयोजन उमेश त्यागी ने इस दौड़ को हरी झंडी दिखा कर मैराथन को रवाना किया। इस दौड़ को महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया जहां महिलाओं ने हाथों में फ़्लैश कार्ड और बैनर के द्वारा केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के सम्मान में किए गए कार्यों के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद दिया। साथ ही सभी ने राष्ट्र को सुदृढ़ और सशक्त बनाने में मोदी जी का साथ देने का संकल्प भी लिया।
महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शारदा चतुर्वेदी सभी महिलायों का इस मैराथन में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया और साथ ही आगामी चुनाव में सभी से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आग्रह भी किया।इस दौड़ में संयोजिका शिवानी शरद (महामंत्री), राजश्री गुप्ता, नीता वाजपेई, रेनू शर्मा, मंजू भारद्वाज, रेखा सिंह, ललित बाधवा ,उषा यादव , सरिता सिंह,ममता तिवारी, खुश्बू ,उषा किशोर ,पूनम सिंह ममता सिंह, किरण कुशवाहा, ज्योति सक्सेना, आशा पोद्दार शीला देवी ,साइमा चौधरी आदि महिलाएँ मौजूद रही ।