main newsएनसीआरगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नॉएडाग्रेटर नॉएडा वेस्टजेवरदादरीदिल्लीनोएडायीड़ा

एनसीआर खबर सबसे आगे : यूपी के 57 टिकट घोषित, गौतम बुध नगर में डा महेश शर्मा

गौतम बुध नगर से डॉ महेश शर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार भरोसा जताते हुए टिकट दे दिया है एनसीआर खबर ने पहले ही अपने दर्शकों को बता दिया था कि विरोधियों के तमाम कोशिशें के बावजूद डॉक्टर महेश शर्मा को तीसरी बार टिकट मिलना तय है। स्मरण रहे कि गौतम बुध नगर में डा महेश शर्मा के खिलाफ कई बड़े दावेदारों ने अपने दावे किये थे I इसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता से लेकर पूर्व जिलाधिकारी तक अपने अपने नाम आगे कर रहे थे और दावे कर रहे थे कि इस बाद बदलाव होगा किन्तु पार्टी ने एक बार फिर से जनता के दिल में लोकप्रिय सांसद डा महेश शर्म को पर ही भरोसा जताया I

भाजपा ने आज 195 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है I इस लिस्ट के अनुसार वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गांधी नगर से अमित शाह, लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मर्ति इरानी एक बार पुनः चुनाव लड़ेंगे इनके अलावा अरुणाचल वेस्ट से किरण ज़िज़ुजु, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, चाँदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल,पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत  सहरावत, ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर विधूड़ी, ज़म्मू से जुगल किशोर शर्मा, शिवराज सिंह को विदिशा से प्रत्याशी होंगे ।

इससे पहले विनोद तावड़े ने बताया कि उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 26, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल से 12, तेलंगाना से नौ, असम से 11, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की पांच, जम्मू-कश्मीर की दाे, उत्तराखंड की तीन और अरुणाचल, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और दमन और दीव की एक-एक सीट पर प्रत्याशी तय किए गए हैं।

किसे-कहां से टिकट

  • वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • अंडमान-निकोबार से विष्णुपदा रे
  • अरुणाचल वेस्ट से किरण रिजिजू
  • अरुणाचल ईस्ट से तापिर गाव

असम

  • करीमगंज से कृपानाथ मल्ला
  • सिलवर से परीमल शुक्ला वैद्य
  • आटोनोमस से अमर सिंह
  • गुवाहाटी से बिजुली कलिता मेदी
  • मंगलदोई से दिलीप सहकिया
  • तेजपुर से रणजीत दत्ता
  • नौगांव से सुरेश बोरा
  • कलियाबौर से कामाख्य प्रसाद तासा
  • जोरहाट से तपन कुमार गोगोई
  • ड्रिबूगढ़ से सर्वानंद सोनोवाल
  • लखीमपुर से प्रधान बरोआ

छत्तीसगढ़

  • सरगुजा से चिंतामणि महाराज
  • रायगढ़ से राधेश्याम राठिया
  • जाजगीर चंपा से कमलेश जांगड़े
  • कोरबा से सरोज पांडे
  • बिलासपुर से तोखन साहू
  • राजनंदगांव संतोष पांडे
  • दुर्ग से विजय बघेल
  • रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल
  • महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी
  • बस्तर से महेश कश्यप
  • कांकेर से भजराज नांद
  • उधमपुर से जितेंद्र सिंह
  • गोड्डा से निशिकांत दुबे
  • खूंटी से अर्जुन मुंडा
  • कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी
  • चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल
  • नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज
  • भोपाल से आलोक शर्मा
  • गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • सागर से लता वानखेड़े
  • टिकमगढ़ से वीरेंद्र खाटी
  • दमोह से राहुल लोधी
  • खजुराहो से वीडी शर्मा
  • सतना से गणेश सिंह
  • रीवा से जर्नादन मिश्र
  • सीधी से राजेश मिश्र
  • शहडोलसे हिमाद्री सिंह
  • जबलपुर से आशीष दुबे
  • मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते
  • होशंगाबाद दर्शन सिंह
  • विदिशा से शिवराज
  • देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी
  • मंदसौर से सुधीर गुप्ता
  • रतलाम से गजेंद्र पटेल
  • अलवर से भूपेंद्र यादव
  • बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल
  • जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत
  • बाड़मेर से कैलाश चौधरी
  • कोटा से ओम बिरला
  • झालवाड़ा से दुष्यंत सिंह
  • चित्तोड़गढ़ से सीपी जोशी
  • नागौर ज्योति मिर्धा
दिल्ली नोएडा, गाज़ियाबाद, ग्रेटर नोएडा समेत देश-दुनिया, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल से जुड़ी हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें या एनसीआरखबर वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें।
Show More

Related Articles

Back to top button