ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हिमालय प्राइड सोसायटी में 18वे तल से गिरकर छात्रा की मृत्यु

superadminncrkhabar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक छात्रा के 18वे तल से गिरकर मृत्यु का दुखद समाचार आ रहा है I बताया जा रहा है कि मृतका 10वीं कक्षा की छात्रा थी। हादसे के बाद सोसाइटी (Society) परिसर में हड़कंप मच गया। दुर्घटना बिसरख थाना क्षेत्र के हिमालय प्राइड सोसायटी (Himalaya Pride Society) में गुरुवार शाम करीब 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

दुर्घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर के अन्य कमरे में मौजूद थे। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।दुर्घटना के बाद परिवार में शोक छाया हुआ है। मृतक छात्रा के पिता दिल्ली के एक स्कूल में टीचर हैं।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article