‘अगली राबड़ी देवी मिलने वाली हैं’, दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने भी किया पलटवार ?

NCR Khabar Internet Desk
1 Min Read

शराब घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अब फंसते जा रहे हैं। केजरीवाल को आज ईडी की रिमांड खत्म होने के बाद स्थानीय अदालत ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। केजरीवाल को मिले इस आदेश के बाद उनकी पत्नी ने भाजपा पर तानाशाही का आरोप लगाया, जिसपर भाजपा ने भी पलटवार किया है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उनकी तुलना लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी से कर दी। उन्होंने कहा कि जब बिहार के सीएम भ्रष्टाचार मामले में जेल में गए तो पत्नी सीएम बनीं, वही अब दिल्ली में होगा।

पुरी ने कहा, “एक राबड़ी देवी बन रही हैं। मैं पिछले कई दिनों से कह रहा हूं कि ‘राबड़ी देवी’ आगे आएंगी। मतलब अब सुनीता केजरीवाल आगे आएंगी।”

- Advertisement -
Ad image

हरदीप सिंह पुरी ने अरविंद केजरीवाल पर भी कटाक्ष किया और कहा कि अब वो कैबिनेट बैठकें भी कर सकते हैं, क्योंकि उनके दो मंत्री भी जेल में हैं। 

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है