main newsएनसीआरदिल्ली

BJP के हुए अरविंदर सिंह लवली, कांग्रेस के 2 पूर्व MLA और एक Ex मंत्री ने भी थामा भाजपा का दामन

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार में लगातार 15 वर्षों तक मंत्री रहे राजकुमार चौहान, पूर्व विधायक नसीब सिंह एवं नीरज बसोया और अमित मलिक ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया I

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, संजय मयूख और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में अरविंदर सिंह लवली, राजकुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और अमित मलिक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कीI

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कांग्रेस के नेताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि यह लग रहा था कि रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी, लेकिन राहुल गांधी ने रायबरेली से नामांकन भर दियाI उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ लेकिन कांग्रेस का नारा ‘बेटा बचाओ बेटा बढ़ाओ’ हैI

दिल्ली नोएडा, गाज़ियाबाद, ग्रेटर नोएडा समेत देश-दुनिया, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल से जुड़ी हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें या एनसीआरखबर वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें।
Show More

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button