आकाश आनंद को बसपा में पुनः बनाया उत्तराधिकारी, मायावती की बड़ी घोषणा

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

लोकसभा चुनाव में  बहुजन समाज पार्टी की हार के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को बसपा के सभी पदों पर बहाल करते हुए एक बार फिर से अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है । साथ ही उन्हें पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त किया है। यह निर्णय मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक में लिया है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

मायावती ने कहा कि बसपा ने हार नहीं माना बल्कि बसपा की नजर 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव पर है। साथ ही पार्टी ने यह घोषणा भी करदी है कि वो इस बार के यूपी में होने वाले उपचुनाव में भी लड़ेगी।

आकाश आनंद की बसपा में वापसी के बाद सत्ता के गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि क्या मायावती ने आकाश आनंद को बहाल करके अपनी गलती स्वीकार की। क्योंकि आकाश पर कार्रवाई के बाद लगातार सभी दल बसपा सुप्रीमो पर निशाना साध रहे थे। उनका कहना था कि आकाश को सच्चाई बोलने की सजा मिली है। मायावती बीजेपी से मिली हुई हैं इसलिए उनके खिलाफ बोलने पर आकाश पर कार्रवाई की।

अब आकाश आनंद बसपा के युथ चेहरा होंगे। दलितों और युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। फिलहाल एक नई ऊर्जा के साथ यूपी से बाहर अन्य प्रदेशों में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है