राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के टर्मिनट-1 पर बारिश की वजह से छत गिरने से वहां मौजूद कई कारें दब गईं। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स की मौत हो गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची है। रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है और चेक-इन काउंटर बंद कर दिए गए हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा पूरी तरीके से जांच के बाद ही कल से टर्मिनल वन को शुरू किया जाएगा। मृतक को 20 लाख और घायलों को तीन लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया गया है। टर्मिनल-1 को पूरी तरह खाली करा दिया गया है।
भारी बारिश से दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत गिरी,एक की हुई मौत, छह घायल
You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
panchag
- टॉक्सिक सिनेमा के दौर में ‘प्रेम, त्याग और संबंधों’ की वापसी : सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ का टाइटल ट्रैक आउट, इस बार आयुष्मान बने ‘प्रेम’ September 20, 2026पारिवारिक और सुरीली फिल्मों के सरताज सूरज बड़जात्या एक बार फिर सिनेमाघरों में अपने आइकोनिक किरदार “प्रेम” के साथ लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, इस बार बड़जात्या के ‘प्रेम’ के रूप में सुपरस्टार सलमान खान नहीं, बल्कि अपनी अलग तरह की भूमिकाओं के लिए मशहूर आयुष्मान खुराना नजर आ रहे हैं। राजश्री […]रुपिका भटनागर
- BHEL से 31.65 किलोग्राम चांदी लापता, सीबीआई ने बीएचईएल के 2 अधिकारियों के खिलाफ मामला किया दर्ज September 20, 2026नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) के गुरुग्राम स्थित सोलर सेल प्लांट से लगभग 71 लाख रुपये मूल्य की 31.65 किलोग्राम चांदी गायब होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कंपनी के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ औपचारिक रूप से एफआईआर […]Page3 Reporter
- कोयला चोरी और अवैध खनन पर लगाम कसने के लिए सीआईएसएफ और बीसीसीएल ने तेज किए प्रयास, धनबाद में हुई उच्चस्तरीय बैठक September 19, 2026धनबाद: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ने देश के महत्वपूर्ण ऊर्जा संसाधन की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए अपने संयुक्त प्रयासों को तेज कर दिया है। इसके तहत कोयले के रिसाव को रोकने, अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाने और कोयला चोरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई […]Page3 Reporter



