कब बनेगा भंगेल एलिवेटेड रोड : भाजपा समर्थित कांटेक्टर, भाजपा का विधायक, तो फिर भाजपा के समर्थित व्यापारी संगठन क्यूं कर रहे प्राधिकरण के विरोध का पाखंड

NCRKhabar Mobile Desk
3 Min Read

यह नोएडा है मेरी जान, यहां विरोध और पाखंड के नाम पर राजनीति में यहां के नेता हैं बदनाम! आप बोलेंगे हम ऐसा क्यों कह रहे हैं तो मूल समाचार यह है कि शुक्रवार को भंगेल के व्यापारियों ने सेक्टर-82 रोड पर अपनी मांगों को लेकर जाम लगा दिया और नारेबाजी की। भंगेल के व्यापारियों का कहना है कि लंबे समय से भंगेल एलिवेटेड रोड का काम चल रहा है, लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ। व्यापारियों की दुकानें बंद हो गई हैं। व्यापार ठप है, लेकिन किसी भी तरह से काम फाइनल नहीं हो रहा है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

लेकिन इसी जाम का नेतृत्व कर रहे नोएडा के एक छोटे से व्यापारी समूह के नेता विकास जैन अपनी मांगों को लेकर क्या विधायक पंकज सिंह से कभी इन व्यापारियों की मांग रखते हैं, क्यूँ पंकज सिंह यहाँ से विधायक और प्रदेश में सबसे ताकतवर नेता होने के बाबजूद कुछ नहीं कर पातें हैं I लोगों के आरोप है कि यही नेता लोकसभा चुनाव के समय पंकज सिंह के कार्यक्रम लगवाने में सबसे आगे रहे और उनकी सोशल मीडिया वॉल पर भी पंकज सिंह से ही मिलने की तस्वीर दिखाई देती है।

- Advertisement -
Ad image

वही भंगेल में बना रहे एलिवेटेड रोड का एक सच यह भी है कि इसको बनाने वाले ठेकेदार के पीछे भी भाजपा नेताओं के वरदहस्त रहे हैं यह किसी से छुपा नहीं है। पूर्व में नोएडा से ही भाजपा से टिकट मांग एक नेता की इसे बना रहे कम्पनी में हिस्सेदारी की कई चर्चाये पहले भी सामने आ चुकी हैं । ऐसे में बड़ा प्रश्न यह है कि जब ठेकेदार के साथ देने वाले भी भाजपा के लोग है,  यहां विधायक पंकज सिंह भी भाजपा के हैं या सांसद डा महेश शर्मा भी भाजपा के और व्यापारी नेता भी भाजपा के हैं तो सिर्फ इस एलिवेटेड रोड के न बनने से या देरी होने से वाले नुकसान को दिखाने के लिए प्राधिकरण को बलि का बकरा बनाना कहां तक उचित है ।

सवाल तो यह है कि वर्षों से देरी हो रहे इस सेलिब्रेटेड रोड के मामले में आखिर आज तक कांट्रेक्टर ब्लैक लिस्ट क्यों नहीं हुआ ठेकेदार बचाने में किस भाजपा नेता का हाथ है और क्या जनता के नाम पर बार बार ऐसे प्रदर्शन करके बार-बार उसको ही बचाया जाता है ।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है