बंगाल के आर एंड जी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या के विरोध में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुआ प्रदर्शन

NCRKhabar Mobile Desk
1 Min Read

बंगाल के आर जी कर अस्पताल में एक युवा जूनियर डॉक्टर के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के विरोध में उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विशाल विरोध मार्च आयोजित किया गया।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

विभिन्न आयु वर्ग की सैकड़ो महिलाएं ने इस क्रूर घटना के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की।

सुधृति दत्ता ने एनसीआर खबर के बताया कि वह खुद एक मेडिकल छात्रा की मां हैं और इस घटना के बाद वह स्वाभाविक रूप से अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। 

अनन्या शील ने कहा कि देश की आजादी के इतने वर्षों बाद क्या हम लड़कियां सचमुच स्वतंत्र हो पाई हैं? मैं हमेशा अपनी सुरक्षा और अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती हूं।’

प्रदर्शन में मौजूद पांचाली श्याम देव ने कहा कि जब तक पुरुषों की ऐसी मानसिकता बनी रहेगी, जब तक राजनीतिक नौकरशाह अपराधियों को बचाना बंद नहीं करेंगे, जब तक महिलाओं की सुरक्षा केवल शब्दों में नहीं बल्कि हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा नहीं बन जाएगी, तब तक कुछ भी नहीं बदलेगा, कोई भी महिला सुरक्षित नहीं होगी।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है