फिर चर्चा में नोएडा सेक्टर 11 आरडब्ल्यूए चुनाव: जिला न्यायालय में वाद लंबित, एक सितंबर को होगा चुनाव, 1 वर्ष पहले हो रहे चुनाव से नाराज निवासियों का एक बड़ा वर्ग चुनाव से बना सकता है दूरी

राजेश बैरागी
2 Min Read

राजेश बैरागी I नोएडा सेक्टर 11 की आरडब्ल्यूए का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले वर्ष निर्वाचित अध्यक्ष अंजना भागी द्वारा रजिस्ट्रार चिट्स एवं फर्म से लेकर जिला न्यायालय तक चुनाव स्थगित करने की गुहार लगाई गई है। इस बीच एक सितंबर को चुनाव होना लगभग तय हो गया है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

पिछले वर्ष 11 जून को निर्वाचित हुए नोएडा सेक्टर 11 आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष अंजना भागी और शेष पदाधिकारियों के बीच खटपट के चलते एक वर्ष बाद ही फिर चुनाव हो रहे हैं। अंजना भागी और उनकी टीम का आरोप है कि यह चुनाव असंवैधानिक हैं। उन्होंने चुनाव स्थगित कराने के लिए रजिस्ट्रार चिट्स एवं फर्म्स लखनऊ, डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ के यहां लिखित शिकायत दर्ज कराई तथा सिविल जज (वरिष्ठ संवर्ग)जिला न्यायालय गौतमबुद्धनगर के यहां वाद भी दायर किया।आज शुक्रवार को सुनवाई के बावजूद अधिवक्ताओं की हड़ताल होने के कारण कोई फैसला नहीं हो पाया। कहीं से भी स्थगन आदेश न होने के कारण एक सितंबर को आरडब्ल्यूए का चुनाव होना लगभग तय है।

- Advertisement -
Ad image

अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे अनुज गुप्ता ने चुनाव नियमानुसार होने का दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हार के भय से अंजना भागी और उनकी टीम ने बिना पदनाम लिखे नामांकन पत्र दाखिल किए थे जो खारिज हो गये। इस बीच अंजना भागी ने एक वीडियो जारी कर समूची चुनाव प्रक्रिया को अवैध करार दिया है। इस समूचे प्रकरण में यह देखना दिलचस्प हो सकता है कि सेक्टर के कितने निवासी एक सितंबर को होने वाले चुनाव में हिस्सा लेते हैं। दावा किया जा रहा है कि निवासियों का एक बड़ा वर्ग चुनाव से दूरी बना सकता है।

Share This Article
राजेश बैरागी बीते ३५ वर्षो से क्षेत्रीय पत्रकारिता में अपना विशिस्थ स्थान बनाये हुए है l जन समावेश से करियर शुरू करके पंजाब केसरी और हिंदुस्तान तक सेवाए देने के बाद नेक दृष्टि हिंदी साप्ताहिक नौएडा के संपादक और सञ्चालन कर्ता है l वर्तमान में एनसीआर खबर के साथ सलाहकार संपादक के तोर पर जुड़े है l सामायिक विषयों पर उनकी तीखी मगर सधी हुई बेबाक प्रतिक्रिया के लिए आप एनसीआर खबर से जुड़े रहे l