Noida News: BJP मंडलाध्यक्ष के बेटे को पीटने के आरोप में 2 सगे भाई समेत 9 अरेस्ट

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

नोएडा के सरस्वती मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण माहवार को उनके घर में घुस कर परिवार समेत पीटने के आरोप में अब नोएडा पुलिस ने 9 लोगो को अरेस्ट किया है । इस पूरे घटना क्रम में दिल्ली पुलिस में तैनात IPS और ACP के बेटो पर मारपीट का आरोप है । 

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

शुक्रवार को सेक्टर 12 नोएडा के एक्स ब्लॉक में रहने वाले सत्यनारायण महावर और उनके बेटे के साथ w ब्लॉक में साइबर कैफे चलने वाले दिल्ली पुलिस के आईएएस ऑफिसर के बेटों के साथ कैफे में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई इसके बाद विवाद हुआ । विवाद को शांत करके सत्यनारायण महावार अपने घर आ गए । आरोप है कि कैफे में हुए विवाद के बाद आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर गए और उनके साथ हाथापाई की किंतु वहां उनके छोटे भाई ने पहुंच कर मामला शांत किया और विवाद को खत्म करके अपने-अपने घर जाने की बात की ।

महावर परिवार लड़ाई को समाप्त मान के घर में बैठा ही था कि आरोपी पक्ष की ओर से तीन-चार गाड़ियों में फिर लड़के आए और उन्होंने इस बार महावर उनके बेटे और परिवार समेत सबके साथ मारपीट की जिसके बाद ही मामला बड़ा हो गया । बीजेपी के मंडल अध्यक्ष से जुड़े होने के कारण और दूसरे पक्ष के दिल्ली पुलिस के आईपीएस ऑफिसर से जुड़े होने के कारण इस मामले में लगातार समझौते की कोशिश होती रही। कल शाम तक यह माना जा रहा था की संभावित समझौता हो जाएगा किंतु भाजपा मंडल अध्यक्ष की पिटाई से आहट भाजपा कार्यकर्ताओं के हंगामे और दबाव के बाद आखिरकार नोएडा का पुलिस ने दिल्ली पुलिस के दो सगे अधिकारी के दो सगे बेटों समेत 9 लोगों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है