ग्रेटर नोएडा वेस्ट : फ्यूजन होम्स सोसाइटी के बेसमेंट में लगी भयंकर आग, कई वाहन जले

superadminncrkhabar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की फ्यूजन होम्स सोसाइटी के बेसमेंट में भयंकर आग लग गई, जिसने सोसाइटी के बेसमेंट में खड़ी कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 2-3 दो पहिया वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग से अन्य गाड़ियों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

सूचना पर सुरक्षाकर्मी और मेंटेनेंस टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से दो बाइक पूरी तरह जल कर रखा हो गई। जबकि आसपास खड़ी तीन कार को भी नुकसान पहुंचा है। उनके शीशे टूटने के साथ बंपर व अन्य पार्टस को नुकसान पहुंचा है। वहीं सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची।

- Advertisement -
Ad image

निवासियों का आरोप है कि आग लगने के बाद फायर सिस्टम शुरू किया गया, लेकिन सिस्टम शुरू नहीं हो सका। फायर सिस्टम को खोलने के दौरान मेंटेनेंस टीम का एक कर्मचारी भी घायल हो गया। उसके हाथ में चोट लगी है। फायर सिलिंडर से आग पर काबू पाया जा सका।

Share This Article