फिर निठारी के नाम से कांपा नोएडा, सेक्टर 12 के बाद सेक्टर 27 के नामी स्कूल में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म

NCRKhabar Mobile Desk
4 Min Read

नोएडा में एक बार फिर से निठारी के नाम से लोगों में कंपकंपी आ गई है । लोग पूछ रहे है नोएडा के बड़े नामी स्कूलों में क्या वाकई आपके बच्चे सुरक्षित हैं ? सेक्टर 12 के स्कूल में बच्ची के साथ छेड़छाड़ के बाद अब नोएडा के सेक्टर 27 स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली 4 साल की प्री नर्सरी की छात्रा से स्कूल के ही एक चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों ने अश्लील हरकतें की ।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

बच्ची के साथ हुई हरकत के कारण लगातार रो रही बच्ची को परिजन डॉक्टर के पास ले गए ।इसके बाद असलियत का पता लगा । बच्ची ने मां को बताया कि स्कूल में जो भैया प्लेट देते हैं उसी ने परेशान किया था । मां-बाप ने बच्ची के बताए अनुसार पुलिस में शिकायत की जिसके बाद सेक्टर 20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया आरोपी निठारी का रहने वाला है ।

नोएडा के एडीसीपी मनीष मिश्रा के अनुसार मामले में शिकायत पर आरोपी नित्यानंद पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी को जेल भेज दिया गया

एक बार फिर से स्कूल प्रबंधन पर उठे प्रश्न

सेक्टर 12 के स्कूल में छेड़छाड़ की घटना की तरह सेक्टर 27 कैसे स्कूल के प्रबंधन ने भी घटना की जानकारी और पुलिस वारदात को छुपाने में की पूरी कोशिश की 9 अक्टूबर को इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी और आरोपियों गिरफ्तार कर लिया था उसके बाद भी स्कूल ने मीडिया से बात करने से मना कर दिया सोमवार को जब मीडिया में जब यह जानकारी आई तब स्कूल प्रबंधन ने पूरे प्रकरण में चुप्पी साध ली है ।

- Advertisement -
Ad image

प्री नर्सरी स्कूल के स्टाफ को आउटसोर्सिंग से नियुक्ति करने पर भी स्कूल की मंशा पर प्रश्न उठ रहे हैं । लोगो ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों के लिए बिना वेरिफिकेशन के इस तरीके के स्टाफ को नियुक्त करना स्कूल प्रबंधन की बच्चों के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है ।

बड़े स्कूलों में प्री नर्सरी क्लासेस होने पर ही उठने लगे प्रश्न

शहर के शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने अब बड़े नामी स्कूलों समेत सभी स्कूलों में प्री नर्सरी स्कूलों को अलग रखने का सुझाव दिया है । शिक्षाविदों का कहना है की नोएडा में स्कूलों को पांचवी क्लास तक अलग स्कूल होना चाहिए और छठी से लेकर 12वीं तक अलग स्कूल होना चाहिए जिससे स्कूलों में छोटे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके निजी स्कूलों के बढ़ते व्यवसाय कारण ने प्री नर्सरी से लेकर 12वीं तक के स्कूल एक कर दिए हैं इससे छोटे बच्चों के विकास पर बुरा असर पड़ रहा है । पहले की शिक्षा में पांचवी तक के स्कूल अलग कैसे बनाए जाते थे उसके बाद सिक्स क्लास से 12वीं तक के स्कूल अलग होते थे सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए ।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है